विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2018

ममता बनर्जी ने BJP और कांग्रेस पर साधा निशाना, दोनों को बताया भाई-भाई

उन्होंने भाजपा की भी निंदा की और एक ऐसी पार्टी करार दिया जो बलात्कार और हिंसा को बढ़ावा देती है.

ममता बनर्जी ने BJP और कांग्रेस पर साधा निशाना, दोनों को बताया भाई-भाई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
  • CM ममता ने BJP, माकपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
  • पंचायत चुनाव में देरी का आरोप लगाया
  • उन्होंने भाजपा की जमकर निंदा की
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज माकपा, कांग्रेस और भाजपा पर राज्य में पंचायत चुनाव प्रक्रिया में जानबूझ कर देरी  कराने का आरोप लगाया. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ माकपा, कांग्रेस और भाजपा तीन भाई हैं जो नयी दिल्ली में एक भूमिका निभाते हैं और पश्चिम बंगाल में दूसरी. वे बेबुनियाद खबरें और अफवाह फैला रहे हैं और मुख्य रूप से टेलीविजन शो पर अपने चेहरे दिखाने के लिए करते हैं.’’ 

यह भी पढ़ें: 3 सालों में 2.4 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाला, ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और माकपा को पश्चिम बंगाल में अपनी भूमिका का निर्णय करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में आप हमसे साथ आने का आग्रह करते हैं और यहां आप भाजपा से बात करते हैं.’’ उन्होंने भाजपा की भी निंदा की और एक ऐसी पार्टी करार दिया जो बलात्कार और हिंसा को बढ़ावा देती है.

VIDEO: बागी BJP नेताओं से मिलीं ममता बनर्जी, सोनिया गांधी से भी की मुलाकात
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, BJP And Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com