विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2015

ट्रेन में नाबालिग से रेप के मामले में सेना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे

ट्रेन में नाबालिग से रेप के मामले में सेना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: सेना ने हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस में नाबालिग के साथ हुए बलात्कार के मामले में कहा है कि ऐसी घटना बर्दाश्त
नहीं की जाएगी। इस घटना की निंदा करते हुए सेना ने लिखित बयान जारी कर कहा है कि अगर कोई जवान इस तरह की घटना में शामिल है, तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सेना ने कहा है कि अगर कोई जवान इसके लिए जिम्मेदार है, तो उसे पकड़ा जाए और वो इस जांच में पुलिस को हरसंभव सहयोग दे रही है।  

सेना के तीन जवानों पर नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप लगा है। एक जवान को झारखंड के मधुपुर की रेलवे पुलिस ने हिरासत में ले लिया और दो अन्य की तलाश जारी है। कोलकाता की रहने वाली 14 साल की एक लड़की के साथ सेना के दो जवानों ने हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस की एक बोगी में कथित तौर पर बलात्कार किया था।

लड़की को कथित तौर पर शराब पीने के लिए मजबूर करने वाले तीसरे जवान को झारखंड के मधुपुर स्टेशन से पकड़ लिया गया था। सेना के सूत्रों के मुताबिक जवान ईस्टर्न कमांड मुख्यालय में कोलकाता में तैनात हैं। उल्लेखनीय है कि ये घटना सामने आने पर जब एनडीटीवी इंडिया ने सोमवार को सेना से पूछा तो सेना ने कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया था। सेना ये मानने को तैयार नहीं थी कि इस घटना में कोई जवान शामिल है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कोलकाता, अमृतसर, नाबालिग से बलात्कार, भारतीय सेना, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, Kolkata, Amritsar, Minor Raped, Indian Army, Howrah Amritsar Express
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com