विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2016

कोलकाता : सोने की छड़ों के टुकड़े मलाशय में रखकर लाया तस्कर पकड़ा गया

कोलकाता : सोने की छड़ों के टुकड़े मलाशय में रखकर लाया तस्कर पकड़ा गया
प्रतीकात्मक फोटो
कोलकाता: शहर के हवाईअड्डे पर आज एक यात्री को कथित तौर पर मलाशय में सोने की छड़ों के तीन टुकड़े ले जाने के लिए हिरासत में ले लिया गया.

हवाई अड्डे की पुलिस ने बताया कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की हवाई खुफिया इकाई की जांच के दौरान दिल्ली निवासी एक यात्री के पास 251 ग्राम सोना पाया गया, जिसकी कीमत 7,60,630 रुपये है.

पुलिस ने बताया कि वह भूटान एयरलांइस की उड़ान बी 3-701 से बैंकाक से आया था. यह उड़ान कोलकाता के रास्ते बैंकाक से भूटान के पारो के बीच चलती है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कोलकाता, सोना तस्करी, बैंकाक, दिल्ली, Kolkata, Gold Smuggling, Bankok
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com