बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरों का आतंक भी शुरू हो जाता है. आमतौर पर सितंबर से लेकर अक्टूबर और नवंबर के महीने में लोगों को मच्छर सबसे ज्यादा परेशान करते हैं, इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब पंखे चलना भी बंद हो जाते हैं. कमरे से मच्छरों को भगाने के लिए लोग तमाम जुगाड़ करते हैं, लेकिन इसके बाद भी उनसे छुटकारा नहीं मिल पाता है. आज हम आपको ऐसी 10 चीजों के बारे में बताएंगे, जिनसे मच्छरों को सबसे ज्यादा नफरत होती है. हालांकि ये उन्हें भगाने का नुस्खा नहीं बताया जा रहा है, इस आर्टिकल में नॉलेज के लिए सिर्फ ये बताया जा रहा है कि मच्छरों को किन चीजों की गंध पसंद नहीं है.
सिट्रोनेला की खुशबू: सिट्रोनेला की खुशबू मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है. इस पौधे से तेल निकाला जाता है, जिसका इस्तेमाल मच्छर भगाने वाली दवाओं और अगरबत्ती में भी होता है. इसकी नींबू जैसी खुशबू मच्छरों को भ्रमित करने का काम करती है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
लैवेंडर की खुशबू: इंसानों को भले ही लैवेंडर की खूशबू काफी अच्छी लगती है, लेकिन मच्छर इस खुशबू से नफरत करते हैं.
पुदीने के महक: पुदीने की तेज महक भी मच्छरों को पसंद नहीं आती है. इससे मच्छरों को अपना शिकार खोजने में परेशानी होने लगती है.
प्याज और लहसुन की गंध: मच्छरों को प्याज और लहसुन की तेज गंध भी बिल्कुल पसंद नहीं है. इससे निकलने वाले सल्फर कंपाउंड मच्छरों को परेशान करते हैं.
गेंदे के फूल: गेंदे के फूलों से मच्छर दूर भागते हैं. इनमें Pyrethrum नाम का एक नेचुरल कीटनाशक होता है, जिसका इस्तेमाल मच्छर भगाने वाले स्प्रे में भी किया जाता है.
एप्पल साइडर विनेगर: मच्छरों को सेब के सिरके यानी एप्पल साइडर विनेगर से भी नफरत है. इसकी महक के पास मच्छर आने से कतराते हैं.
कपूर की तेज महक: कपूर से भी मच्छरों को काफी नफरत होती है और इसकी तेज महक उन्हें दूर भगाती है. यही वजह है कि कई लोग इसे घर में जलाते हैं.
धुएं से भी दूर रहते हैं मच्छर: मच्छरों को धुएं से नफरत होती है. ये उनकी सूंघने की क्षमता को खत्म कर देता है और वो शिकार नहीं ढ़ूंढ पाते हैं. यही वजह है कि गांवों में शाम को धुआं लगाया जाता है.
लेमन यूकेलिप्टस ऑयल: इसे भी एक तरह का रिपेलेंट माना जाता है. इससे मच्छर दूर रहते हैं और उन्हें इसकी गंध से नफरत होती है.
नीम और लौंग का तेल: नीम और लौंग का तेल भी एक कीटनाशक के तौर पर काफी कारगर होता है, यही वजह है कि मच्छर इनसे दूर भागते हैं. ये मच्छरों को परेशान करते हैं और उनके प्रजनन चक्र को बाधित करने का काम करते हैं.
ये भी पढ़ें - प्लेन के टायरों में कौन सी हवा भरी जाती है, कैसे संभाल लेते हैं सैकड़ों टन का वजन?
ये भी पढ़ें - किसी भी भगवान या धर्म को नहीं मानते हैं दुनिया के इतने अरब लोग, ये देश है सबसे आगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं