दुनियाभर के लोगों की आस्था किसी न किसी भगवान में होती है, हर धर्म के लोग अपने तरह से पूजा या प्रार्थना करते हैं. दुनिया में भगवान या फिर धार्मिक चीजों को मानने वालों की संख्या अरबों में है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में ऐसे कितने लोग हैं, जो किसी भी भगवान को नहीं मानते हैं? ये वो लोग हैं, जो कहते हैं कि उनका कोई धर्म नहीं है और वो किसी भी तरह की प्रार्थना नहीं करते हैं. कुल मिलाकर इन्हें नास्तिक कहा जा सकता है. प्यू रिसर्च सेंटर ने इसे लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें बताया गया कि 2010 से 2020 तक ऐसे लोगों की संख्या में कितना इजाफा हुआ है.
बड़ी संख्या में हैं नास्तिक लोग
प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट में बताया गया है कि ईसाइयों और मुस्लिमों के बाद दुनिया में तीसरी बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जो किसी भी धर्म से नहीं जुड़े हैं. इन्हें Nones कहा जाता है. इसमें दुनियाभर के वो तमाम लोग आते हैं, जिन्होंने बताया कि उनका कोई धर्म नहीं है या फिर वो नास्तिक हैं.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
कितना है पूरा आंकड़ा?
दुनियाभर में किसी भी धर्म को नहीं मानने वाले लोगों की संख्या 2010 में 1.6 अरब थी, जो 2020 में बढ़कर 1.9 अरब हो गई. यानी एक दशक में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. इस दौरान धार्मिक रूप से जुड़े लोगों की संख्या में 11 प्रतिशत का इजाफा हुआ. इस तरह 2020 में दुनिया में बिना धर्म वाले लोगों की कुल हिस्सेदारी 23 से बढ़कर 24 प्रतिशत हो गई.
किस देश में हैं सबसे ज्यादा नास्तिक?
किसी भी धर्म को नहीं मानने वालों की सबसे ज्यादा संख्या चीन में है. यहां करीब 1.3 अरब लोग (89.6%) बिना किसी धर्म को मानने वाले हैं. ये दुनियाभर में ऐसे लोगों का 67 फीसदी हिस्सा है. इसके अलावा अमेरिका इस मामले में दूसरे नंबर पर आता है. अमेरिका में 10.1 करोड़ बिना धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं.
क्या भगवान को बिल्कुल नहीं मानते ये लोग?
प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट में बताया गया है कि भले ही दुनियाभर के ये लोग किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो किसी खास ताकत पर भरोसा करते हैं. अमेरिका में 54 प्रतिशत बिना धर्म को मानने वाले लोग यूनिवर्सल स्प्रिट में विश्वास रखते हैं. वहीं चीन में ऐसे करीब 20 प्रतिशत ऐसे लोग साल में कभी न कभी प्रार्थना स्थल पर जाते हैं.
यह भी पढ़ें - हथियारों से लेकर हत्या और प्राइवेट डेटा तक, कैसे काम करता है डार्क वेब?
यह भी पढ़ें | पुलिस अधिकारी हवा में फायरिंग कब कर सकते हैं? जानें IPS अंकिता शर्मा पर क्यों उठे सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं