विज्ञापन

Mosquito Repellent Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 7 पौधे, मच्छरों से मिल सकती है राहत

7 Houseplants for Mosquitoes: सिट्रोनेला, लैवेंडर, तुलसी, पुदीना, रोजमेरी, गेंदा और कैटनिप जैसे पौधे मच्छरों को कुछ हद तक दूर रखने में मदद कर सकते हैं. लेकिन इन्हें अकेला भरोसेमंद उपाय न मानें.

Mosquito Repellent Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 7 पौधे, मच्छरों से मिल सकती है राहत
घर की बालकनी में लगाएं ये पौधे
ndtv

शाम होते ही मच्छरों की भनभनाहट परेशान करने लगती है. खासकर जब आप बालकनी या गार्डन में बैठकर मौसम का मजा लेना चाहते हैं. ऐसे में कुछ पौधे अपने खास प्राकृतिक तेल और खुशबू के कारण मच्छरों को दूर रखने में थोड़ी मदद कर सकते हैं. हालांकि, सिर्फ गमले में पौधा लगा देने से पूरा घर मच्छर-मुक्त नहीं हो जाता है. ट्रैवल या आउटडोर स्टे के दौरान भी इन्हें अतिरिक्त उपाय के तौर पर देखा जा सकता है.

बालकनी या आउटडोर का पौधा है सिट्रोनेला ग्रास

Latest and Breaking News on NDTV

जानकारी के अनुसार, सिट्रोनेला का नाम मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट्स में खूब सुनने को मिलता है. इसके तेल की तेज खुशबू मच्छरों को परेशाान कर सकती है. बालकनी या आउटडोर स्पेस में इसे रखा जा सकता है.

मन को सुकून देती है लैवेंडर की खुशबू

Latest and Breaking News on NDTV

लैवेंडर की बात करें तो इसकी खुशबू मन को सुकून देती है और इसके तेल पर मच्छरों को लेकर शोध भी हुए हैं. घर या ट्रैवल स्टे में यह खुशबूदार पौधा अच्छाा विकल्प हो सकता है.

तुलसी का हर चीज में होता है खास इस्तेमाल

Latest and Breaking News on NDTV

तुलसी के बारे में बता दें कि इसके तेल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिनका मच्छरों पर असर देखा गया है. इसे खिड़की या बालकनी में रखने के साथ खानाा बनाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: इन गलतियों की वजह से बार-बार मुरझा जाता है आपका पौधा, Gardening Expert ने बताया पौधों के साथ क्या नहीं करना चाहिए

बहुत तेजी से बढ़ता है पुदीना

Latest and Breaking News on NDTV

पुदीना एक ऐसा पौधा है जो बहुत ही तेजी से बढ़ता है. इसके तेल की खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं आती है. इसे गमले में रखनाा बेहतर है और क्योंकि यह जल्दी फैलता है.

रोजमेरी को पसंद है अच्छी धूप

Latest and Breaking News on NDTV

रोजमेरी की बात करें तो इसको अच्छी धूप पसंद है. इसके तेल में मच्छरों को दूर रखने वाले गुणों पर शोध हुआ है. बालकनी में इसे लगाने के साथ खाना बनाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

आंगन या बालकनी में रंग भर देता है गेंदा

Latest and Breaking News on NDTV

गेंदे के फूलों, खासकर 'टैगेट्स' ग्रुप वाले फूलों का इस्तेमाल मच्छरों पर की गई रिसर्च में कियाा गया है. आंगन या बालकनी में रंग भरने के लिए भी यह बढ़िया विकल्प है.

बिल्ली पालने वालों को लगाना चाहिए कैटनिप

Latest and Breaking News on NDTV

कैटनिप के तेल में भी मच्छरों को परेशान करने वाले गुण पाए गए हैं. इसे पौधे के रूप में घर में लगाया जा सकता है, हालांकि बिल्ली पालने वालों को यह पौधा खास तौर पर पसंद आ सकता है.

क्या सिर्फ पौधों से मच्छर दूर होंगे

बता दें कि सिर्फ पौधा लगाने से मच्छरों के खिलाफ पक्की सुरक्षा नहीं मिलती है. पत्तियां कुचलने या उनके तेल का इस्तेमाल करने पर खुशबू ज्यादा निकल सकती है, लेकिन फिर भी इसे मच्छररोधी उपायों का विकल्प नहीं मानना चाहिए. यात्रा या घर में मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी, खिड़की की जाली, शरीर को ढकने वाले कपड़े, जमाा पानी हटाना और प्रभावी मच्छर रिपेलेंट का इस्तेमाल ज्यादा भरोसेमंद उपाय हैं.

यह भी पढ़ें: अमरूद में कीड़े लगने से कैसे बचाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया क्या करने से फल के अंदर नहीं आएगा कीड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mosquito Repellent Plants, Mosquito Repellent Plants In Hindi, Citronella Plants, Lavender Plant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com