Highest Salary UPSC : हर साल लाखों उम्मीदवार UPSC सिविल सेवा की कठिन परीक्षा में शामिल होते हैं. इस एग्जाम को पास करने का सपना लाखों युवा देखते हैं. लेकिन परीक्षा की तैयारी के दौरान एक सवाल उनका जरूर रहता है कि IAS, IPS, IFS और IRS में से किसकी सबसे ज्यादा सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं. आज के इस आर्टिकल में हम इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं, जिससे क्लीयर हो जाएगा किसकी सैलरी और सुविधाएं ज्यादा होती हैं...
किसकी सैलरी ज्यादा?
दरअसल, इन चारों की शुरुआती सैलरी लगभग एक जैसी होती है. 7वें वेतन आयोग के अनुसार IAS, IPS, IFS और IRS अधिकारियों की शुरुआती बेसिक सैलरी पे लेवल-10 में 56,100 रुपये महीने से शुरू होती है. इसके अलावा डीए (DA), एचआरए (HRA) और अन्य भत्ते भी मिलते हैं.
प्रमोशन के बाद सैलरी में अंतर शुरू होता है
IAS
हालांकि, करियर में आगे बढ़ने के साथ सैलरी और सुविधाओं में अंतर दिखाई देने लगता है. IAS अधिकारियों को प्रमोशन के दौरान सैलरी इंक्रीमेंट का लाभ मिलता है और वे देश के सर्वोच्च नौकरशाही पद कैबिनेट सचिव तक पहुंच सकते हैं. इस पद का बेसिक सैलरी 2.50 लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंचता है, जो इन सेवाओं में सबसे अधिक माना जाता है.
IPS
वहीं IPS अधिकारियों को भी शानदार हाइक मिलता है, लेकिन उनकी हाईएस्ट सैलरी आमतौर पर 2.25 लाख रुपये महीने के आसपास माना जाता है. इसके साथ उन्हें सुरक्षा, सरकारी वाहन, सुरक्षा कर्मी और अन्य प्रशासनिक सुविधाएं मिलती हैं, जो इसको बाकियों से अलग बनाती हैं.
IFS
IFS (Indian Foreign Service) अधिकारियों की शुरुआती सैलरी भले अन्य सेवाओं जैसी हो, लेकिन विदेश में तैनाती के दौरान उन्हें विदेशी भत्ता और कई स्पेशल सुविधाएं मिलती हैं. कई मामलों में उनकी कुल कमाई अन्य सेवाओं से काफी अधिक हो सकती है. आवास, बच्चों की शिक्षा और विदेश में रहने से जुड़े कई खर्च सरकार वहन करती है.
IRS
वहीं, IRS (Indian Revenue Service) अधिकारियों की शुरुआती सैलरी भी समान रहती है. यह सेवा आयकर और अप्रत्यक्ष कर प्रशासन से जुड़ी होती है. प्रमोशन पर IRS अधिकारियों की सैलरी भी 2.25 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.
अगर केवल हाईएस्ट सैलरी की बात करें तो IAS की सबसे आगे दिखाई देती है. वहीं विदेशी पोस्टिंग और अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं को देखें तो IFS हैं. दूसरी ओर IPS और IRS भी शानदार वेतन, प्रतिष्ठा और सरकारी सुविधाओं मिलती हैं.
यह भी पढ़ें- 5 सरकारी नौकरियां जिसमें नहीं देना होता है Interview, सिर्फ एग्जाम से होता है सिलेक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं