SSC GC Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इन दिनों उम्मीदवारों द्वारा दर्ज किए गए आपत्तियों की समीक्षा कर रहा है. जैसे ही समीक्षा का कार्य पूरा होगी, आयोग एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा. सूत्रों की मानें तो इस हिसाब से एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 परीक्षा परिणाम आने वाले दिनों में जारी किए जा सकते हैं. एसएससी जीडी रिजल्ट 2025 पीडीएफ में फोर्स वाइज और राज्य-वार कट-ऑफ विवरण शामिल होंगे. आयोग एसएससी जीडी रिजल्ट के साथ, एसएससी अंतिम आंसर-की और एसएससी जीडी मेरिट सूची 2025 भी जारी करेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रिजल्ट की घोषणा के बाद जिन उम्मीदवारों ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा में भाग लिया है, वे अपना रिजल्ट योग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं. एसएससी जीडी 2025 रिजल्ट फाइनल आंसर-की पर बेस्ड होगा. आयोग रिजल्ट के साथ ही मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ भी पीडीएफ फॉर्म में अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा. एसएससी जीडी रिजल्ट नॉर्मलाइज्ड स्कोर पर बेस्ड होगी, इसकी गणना के लिए स्पेशफिक फॉर्मूला का प्रयोग करना होगा.
बता दें कि आयोग द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 का आयोजन फरवरी में किया गया था. यह परीक्षा 4 फऱवरी से शुरू होकर 25 फरवरी 2025 तक चली थी. आयोग ने 4 मार्च 2025 को इसका आंसर-की जारी किया था. इसपर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2025 थी.
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें | How to check SSC GD Constable 2025 Result
सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट SSC.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर जीडी कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद रिजल्ट के पीडीएफ फाइल को खोलें और उसका रीव्यू करें.
अंत में रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंट निकालें और उसे भविष्य के लिए सहेंजे.
कांस्टेबल के 39,481 पद
एसएससी जीडी कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के साथ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और मेडिकल चेकअप/ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन. उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पास करना होगा. इस भर्ती परीक्षा के जरिए कांस्टेबल के 39,481 पदों को भरा जाना है. ये भर्तियां सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, एसएसएफ, राइफलमैन इन असम राइफल्स, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही पद पर की जाएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं