UPSC IES/ISS 2025 Rejected Candidates' List: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा (IES/ISS) परीक्षा 2025 के लिए रीजेक्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट (rejected candidates List) जारी कर दी है. आयोग ने इस संबंध में एक अहम नोटिस अपनी वेबसाइट पर जारी की है. नोटिस में बताया कि शुल्क का भुगतान नहीं करने के कारण ये आवेदन खारिज किए गए हैं. आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2025 के लिए 200 शुल्क के भुगतान के संबंध में बैंक अधिकारियों से पुष्टि नहीं मिली थी. आयोग ने आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2025 के लिए कुल मिलाकर, पांच उम्मीदवारों के आवेदन खारिज कर दिए हैं. नोटिस में प्रभावित उम्मीदवारों के नाम और पंजीकरण आईडी दी गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नोटिस में लिखा है, 'रोजगार समाचार में प्रकाशित उपरोक्त परीक्षा के लिए आयोग के नोटिस में निहित प्रावधानों के मद्देनजर, संख्या 07/2025-IES/ISS दिनांक: 12.02.2025 और आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए, उपरोक्त उम्मीदवारों के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं.'
नोटिस में यह भी कहा गया है कि यदि कोई उम्मीदवार अस्वीकृति के खिलाफ अपील करना चाहता है, तो वह आयोग को शुल्क भुगतान से संबंधित दस्तावेज को प्रस्तुत करके ऐसा कर सकता है. उम्मीदवार को यह अपील स्पीड पोस्ट या हाथ से भेजनी होगी. जानी चाहिए. यह अपील ईमेल अधिसूचना प्राप्त होने के 10 दिनों के भीतर यूपीएससी के कार्यालय तक पहुंचनी चाहिए.
उम्मीदवार ने शुल्क का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक या नामित बैंकों में नकद में किया था या जमा किया था, तो उसे मूल बैंक पे-इन स्लिप को भेजना होगा. वहीं यदि शुल्क का भुगतान किसी अधिकृत बैंक से डेबिट/क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया गया था, तो डेबिट/क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट या बैंक खाता स्टेटमेंट की एक प्रति भेजनी होगी.
यहां भेजें अपील
श्री अजय जोशी,
अवर सचिव (ई.XIII),
संघ लोक सेवा आयोग,
आयोग सचिवालय भवन,
धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड,
नई दिल्ली-110069.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं