Bihar Police Bharti: बिहार की पुलिस विभाग में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, पुलिस की वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जिन युवाओं को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक 18 मार्च यानी से आज से एक्टिव हो चुका है. बिहार पुलिस में कांस्टेबल के इस वैकेंसी के जरिए 19838 पदों को भरा जाएगा. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2025 है. बिहार पुलिस सिपाही भर्ती दो चरणों में होगा. पहले चरण में रजिस्ट्रेशन करना होगा और दूसरे चरण में एप्लीकेशन फॉर्म भरा जाएगा. आवेदन करते समय दी गई जानकारी जैसे ईमेल आईडी और मोबाइल एक्टिव रखें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आवेदन फॉर्म में बदलाव करने का भी मौका
अगर आवेदन फॉर्म भरने में किसी तरह की कोई गलती करते हैं तो उसे सुधारने का मौका नहीं दिया जाएगा. आवेदन फॉर्म को कैंसल करके दोबारा फॉर्म भरना होगा लेकिन पहले जो फीस भर दी है उस आवेदन शुल्क को लौटाया नहीं जाएगा और नये आवेदन के लिए फिर से फीस देनी होगी.
Bihar Police Bharti 2025 Notice
आवेदन फीस
बिहार के मूल निवासी अत्यन्त पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 180 रु और अनारक्षित (जनरल) कैटगरी और स्टेट के बाहर के अभ्यर्थी चाहे वे किसी भी वर्ग के हों- 675 रुपये देने होंगे.
कौन कर सकता है इस भर्ती के लिए आवेदन?
बिहार कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं पास होना चाहिए. संबंधित विषय में ज्यादा डिटेल के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-OSSC टीचर एडमिट कार्ड 2025 जारी, LTR टीचर प्रारंभिक परीक्षा 23 मार्च को, डायरेक्ट लिंक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं