कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2026 के पेपर-I की प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी, वो सभी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं. उम्मीदवार आंसर की डाउनलोड करने के बाद अपने जवाबों का इससे मिलान कर सकते हैं, जिससे उन्हें लगभग पता चल जाएगा कि वो पास होंगे या फिर नहीं. SSC JE पेपर-I की परीक्षा 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 के बीच आयोजित हुई थी.
आपत्ति कर सकते हैं दर्ज
SSC ने उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का भी मौका दिया है, अगर उन्हें लगता है कि कोई सवाल गलत था या फिर किसी के जवाब ही गलत थे तो वो 50 रुपये प्रति सवाल देकर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. आपत्ति दर्ज करने की विंडो 19 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे खुली थी और 22 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे तक खुली रहेगी. इसके लिए दी गई फीस को रिफंड नहीं किया जाएगा.
इन विषयों की आंसर की हुई जारी
आयोग ने अभी पांच विषयों की प्रोविजनल आंसर की जारी की है. इनमें सिविल एंड स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और फिजिक्स शामिल हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की आंसर की संबंधित परीक्षा के बाद अलग से जारी की जाएगी.
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर आंसर की सेक्शन खोलें
- SSC JE 2026 पेपर-I की प्रोविजनल आंसर की वाले लिंक पर क्लिक करें
- जरूरी लॉगिन डिटेल डालकर साइन इन करें
- आगे के लिए रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर लें
कुल इतने पदों पर होनी है भर्ती
आयोग की तरफ से निकाली गई इस भर्ती के तहत सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और टेलीकॉम ब्रांच में जूनियर इंजीनियर के पदों के साथ-साथ भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) में साइंटिफिक असिस्टेंट समेत कुल 1,699 पद शामिल हैं. भर्ती का नोटिफिकेशन 2 सितंबर 2026 को जारी हुआ था और ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक लिए गए थे. इन पदों पर लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक सैलरी मिलेगी.
यह भी पढ़ें | पायलट पिता को देख बेटी ने भी लगाए पंख, NDA में 11वीं रैंक हासिल कर एयरफोर्स ज्वाइन करेगी लखनऊ की सुमीरा
यह भी पढ़ें | डॉक्टर बनने का सपना नहीं रहेगा अधूरा, 75000 नई मेडिकल सीटों का हुआ ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं