विज्ञापन

MBBS करने के बाद सेना में डायरेक्ट एंट्री का मौका, मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती

AFMS SSC Medical Officer Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर बनने के लिए सेना की तरफ से आवेदन मांगे गए हैं. डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे युवाओं के लिए ये एक बड़ा मौका है.

MBBS करने के बाद सेना में डायरेक्ट एंट्री का मौका, मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती
MBBS पास युवाओं के लिए सेना में जाने का मौका
AI Generated Image

MBBS करने वाले डॉक्टरों के लिए सेना में डायरेक्ट एंट्री का खास मौका है. आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेस (AFMS) ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन मांगे हैं. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू भी हो चुके हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. कुल 120 पदों पर ये आवेदन मांगे गए हैं, जिनके लिए पहली शर्त यही है कि डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी होनी चाहिए. आइए जानते हैं कि कैसे इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है. 

महिला और पुरुषों के लिए कुल पद

मेडिकल ऑफिसर के कुल 120 पदों में से 90 पद पुरुषों के लिए और बाकी के 30 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं. 9 नवंबर से आवेदन शुरू हो गए हैं और आवेदन की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2026 है. 

क्या है योग्यता?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा स्टेट मेडिकल काउंसिल या राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) में स्थायी रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है. एमबीबीएस की डिग्री वालों के लिए अधिकतम आयुसीमा 30 साल तक की है, वहीं जिन उम्मीदवारों ने पीजी किया है, उनके लिए 35 साल की आयुसीमा दी गई है. सभी उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क रखा गया है. 

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

मेडिकल ऑफिसर बनने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपको अपना आवेदन करना होगा. इसके बाद नीट पीजी के पर्सेंटाइल, इंटरव्यू और स्पेशल मेडिकल बोर्ड एग्जाम के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा. आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और फिर सेना में सीधे एंट्री मिल जाएगी. 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो अपना रजिस्ट्रेशन ठीक से करें और इससे पहले वेबसाइट पर जाकर नियम और शर्तें पढ़ लें. किसी भी तरह की गलती होने पर आपका फॉर्म रिजेक्ट किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें | भारतीय सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, Army Cadet College के लिए आवेदन शुरू, जानें एग्जाम डेट और फीस

यह भी पढ़ें | पंजाब से लेकर राजस्थान और दिल्ली तक, इन राज्यों में मिलती है UPSC-PCS की मुफ्त कोचिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AFMS SSC Medical Officer Recruitment 2026, Medical Officer Recruitment, Army Jobs, MBBS Jobs 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com