India Post GDS Recruitment 2025 Application Status: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के लिए एप्लिकेशन स्टेट्स लिंक एक्टिव कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था, वे इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं. आवेदन की स्थिति की जांच करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने पंजीकरण नंबर को दर्ज करना होगा. इस भर्ती अभियान के जरिए डाक विभाग में कुल 21, 413 पदों को भरा जाना है. GDS Recruitment 2025 Application Status Link

-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
India Post GDS Recruitment 2025: एप्लिकेशन स्टेट ऐसे चेक करें
सबसे पहले इंडिय पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
मेन पेज पर "ऑनलाइन आवेदन करें" टैब पर क्लिक करें.
इसके बाद, "Application Status" चुनें.
निर्धारित फ़ील्ड में अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करने के बाद, "सबमिट करें" पर क्लिक करें.
अपने आवेदन की स्थिति सत्यापित करें.
पृष्ठ का प्रिंटआउट लें और इसे बाद में उपयोग के लिए सहेजें.
नहीं होगी लिखित परीक्षा
इंडियन पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह की परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है. आवेदकों को सिस्टम द्वारा तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. मेरिट लिस्ट कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.
शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों की लिस्ट
डाक विभाग जीडीएस ऑनलाइन पोर्टल पर नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों की लिस्ट जारी करेगा. रिजल्ट घोषित होने के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को रिजल्ट और फिजिकल वेरिफिकेशन की तारीखों आदि के बारे में सूचित किया जाएगा.
10वीं पास युवा योग्य
इंडियन पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी को शुरू की गई थी, जो 3 मार्च 2025 तक चली थी. करेक्शन विंडो 6 मार्च से 8 मार्च 2025 तक खोली गई थी. इस भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 18 से 40 साल के बीच और 10वीं पास होने जरूरी था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं