Sarkari Naukri: IIIT Bhopal Recruitment 2022: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (Indian Institute of Information Technology, Bhopal) ने फैकल्टी पद (post of Faculty) पर भर्ती के लिए अपनी वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है. संस्थान ने यह नोटिफिकेशन 4 मई 2022 को जारी किया है. यह भर्तियां संस्थान के डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स एंड फिजिक्स विभाग में की जाएंगी. इन पदों पर उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा. भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए ट्रिपल आईआईटी की वेबसाइट https://iiitbhopal.ac.in देखें.

ये भी पढ़ें ः Banking Job: SBI SCO Recruitment 2022: एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के लिए आज है आवेदन की अंतिम तारीख
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)
ट्रिपल आईआईटी भोपाल में एसोसिएट प्रोफेसर के 4 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 8 पद पर नियुक्ति होगी. असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भर्ती अनुबंध पर की जाएगी. आयु, अनुभव और शैक्षिक योग्यता आदि के निर्धारण की कट ऑफ तिथि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि यानी 10 जून 2022 होगी.
नोटिफिकेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
सभी इंजीनियरिंग विभागों के लिए, बी.ई./बी.टेक और प्रासंगिक अनुशासन में एमई/ एमटेक डिग्री होनी चाहिए. मैथ और फिजिक्स के लिए बीएससी डिग्री या एमएससी या संबंधित क्षेत्र में बीएस और एमएस डिग्री होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग/शॉर्टलिस्टिंग समिति द्वारा लिखित परीक्षा/प्रस्तुति/साक्षात्कार के लिए आधार पर किया जाएगा. चयन समिति की सिफारिशों और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की मंजूरी के आधार पर नियुक्ति की जाएगी.
आवेदन शुल्क (Application Fee)
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है, वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है.
आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन करें. ट्रिपल आईआईटी भोपाल में आवेदन की हार्डकॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10.06.2022 शाम 5:00 बजे तक है. जिस लिफाफे में आवेदन पत्र को भरकर भेजें उसपर पद का नाम जरूर लिखें.
यहां भेजें आवेदन पत्रः ओएसडी (प्रशासन), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, न्यू टीचिंग ब्लॉक, मैनिट परिसर, लिंक रोड नंबर 3, माता मंदिर के पास, भोपाल - 462003 ( मध्य प्रदेश )
अधिक जानकारी के लिए
ई-मेलः : recruitmentiiitbhopal@iiitbhopal.ac.in
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
डाक से आवेदन फॉर्म स्वीकार करने की अंतिम तिथिः 10 जून 2022 को शाम 5 बजे तक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं