विज्ञापन

DTU में प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन, ऐसे करें अप्लाई!

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 84 नियमित पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. कंप्यूटर साइंस, आईटी और मैनेजमेंट जैसी लोकप्रिय ब्रांचों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2026 है.

DTU में प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन, ऐसे करें अप्लाई!
प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर के सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है.

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) ने सीधी भर्ती के माध्यम से विभिन्न विषयों के आधार पर प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 84 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. डीटीयू ने  रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करके दी है. ऐसे में आइए जानते हैं किस पद के लिए कितनी भर्ती निकली है. साथ ही आवेदन शुल्क, योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट क्या है.

वैकेंसी डिटेल्स

डीटीयू की ओर से जारी 84 रिक्तियों में प्रोफेसर के 2 और एसोसिएट प्रोफेसर के 82 पद शामिल हैं. जिन सब्जे्क्ट्स की रिक्तियों की घोषणा की गई है, उनमें गणित और कंप्यूटिंग  प्रोफेसर के 2 पद और एप्लाइड मैथमेटिक्स में 1, मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग में 5, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 4, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में 4 , कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 20, इकोनॉमिक्स (यूएसएमई) में 3, मैनेजमेंट (यूएसएमई) में 11, एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग में 1, डिजाइन में 3, एप्लाइड फिजिक्स में 1, इंजीनियरिंग फिजिक्स में 1, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3, दिल्ली स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में 2, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 1, इंजीनियरिंग में 5, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 5, ह्यूमैनिटीज (इकोनॉमिक्स/इंग्लिश) में 1, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में 2, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 6 और बायोटेक्नोलॉजी में 4 पद शामिल हैं.

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर के सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 7 दिसंबर की शाम 5 बजे तक तय की गई है.

इस पते पर भेजें आवेदन 

सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद कैंडिडेट्स को अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, सभी संबंधित दस्तावेजों और शुल्क रसीद की कॉपी एक साथ एक लिफाफे में डालकर 'भर्ती सेल, कमरा नंबर 818, 8वीं मंजिल, एबी-3 ब्लॉक, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, शाहबाद दौलतपुर, बवाना रोड, दिल्ली - 110042' पते पर डाक या अन्य माध्यम से 21 दिसंबर की शाम 5 बजे तक या उससे पहले पहुंचाना होगा.

कैसे करें सिलेक्शन

योग्य अभ्यर्थियों का सिलेक्शन आवेदन की प्रारंभिक जांच, दस्तावेज एवं बिंदु चिह्न सत्यापन, प्रस्तुति और साक्षात्कार, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की सैलरी डीटीयू के सैलरी स्ट्रैक्चर नियमों के अनुसार होगी.

आवेदन शुल्क क्या होगा

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 3,000 रुपए और ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी के लिए 1,000 रुपए तय की गई है. वहीं, दिव्यांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.

यह भी पढ़ें- इंटरव्यू में सबसे ज्यादा बोले जाने वाले 7 झूठ और HR उन्हें कैसे पकड़ लेते हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com