विज्ञापन

RRB Recruitment 2026 : Technician के 6,565 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

RRB Recruitment 2026 : आरआरबी की ओर से जारी तकनीशियन के कुल 6,565 पदों पर भर्ती की जाएगी, आवेदन करने के लिए आपको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.जिसकी अंतिम डेट 29 जुलाई तय की गई है.

RRB Recruitment 2026 : Technician के 6,565 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
आरआरबी की ओर से जारी तकनीशियन के कुल 6,565 पदों पर भर्ती की जाएगी

Job Alert : भारतीय रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए गोल्डेन चांस है. रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने तकनीशियन के विभिन्न 6,565 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करने पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. आरआरबी की ओर से जारी टेक्नीशियन के कुल 6,565 पदों में तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल के 323 और तकनीशियन ग्रेड-III के 6,242 पद शामिल हैं.

आवेदन ऐसे करें 

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई तय की गई है. ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार जारी पद पर नियुक्त होने की इच्छा रखते हैं, वे आरआरबी के ऑफिशियल पोर्टल पर एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद से अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं. इसके बाद आप आवेदन नहीं कर सकते है.

आवेदन करने की योग्यता 

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल के पद के लिए 33 वर्ष और तकनीशियन ग्रेड-III के पद के लिए 30 साल तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले छात्रों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल पोस्ट के लिए मेडिकल स्टैंडर्ड (चिकित्सा मानक) बी-I और तकनीशियन ग्रेड-III के लिए विस्तृत सीईएन के अनुसार होगा.

तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल के पोस्ट पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वेतनमान 7वें सीपीसी के अनुसार, पे मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत 29,200 रुपए और तकनीशियन ग्रेड-III के पद पर चुने गए उम्मीदवारों की सैलरी वेतनमान 7वें सीपीसी के अनुसार, पे मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत 19,900 रुपए प्रति माह होगी.

आरआरबी की ओर से जारी पोस्ट के लिए डिटेल नोटिफिकेशन एप्लीकेशन फॉर्म शुरू होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिसमें कैंडिडेट्स को योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी डिटेल्ड जानकारी मिलेगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RRB Technician 2026, RRB Technician Vacancy 2026, RRB Technician Notification 2026, Railway Technician Recruitment 2026, RRB Technician 6565 Posts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com