MP Rojgar Mela 2024: मध्य प्रदेश के युवाओं के एक अच्छी खबर है, खासकर उन युवाओं के लिए जो लंबे समय से जॉब की तलाश कर रहे हैं. ग्वालियर में आज यानी 27 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. ग्वालियर जिले के रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार मेला) शुरू किया जाएगा. इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 7 कंपनियां भाग ले रही हैं, जिसमें युवाओं को मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर जैसे अनेक पदों पर ऑफर मिलेगा. प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी प्रमाणपत्रों की ओरिजनल और फोटो कॉपी को लेकर जाना होगा. अधिक जानकारी के लिए युवा जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.
UPSC ने निकाली 120 पद पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन, आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये
मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती
उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट ड्राइव में मैन्युफैक्चरिंग ऑफ सोलर पैनल ग्रेटर नोएडा द्वारा ऑपरेटर व असिस्टेंट, ड्रीम क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा द्वारा ट्रेनी वर्कर लावा मोबाइल, स्टेंडर्स सर्विस कंपनी ग्वालियर द्वारा ट्रेनी वर्कर, स्पेकअप एच आर सोल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ग्वालियर द्वारा पैकेजिंग एवं प्रोडक्ट टेस्टिंग, इंडियन एम्पाई एंड एम्पायमेंट सॉल्यूशन एजेंसी गुना द्वारा टीचर, प्रोग्राम मैनेजर, एचआर एग्जिक्यूटिव, सिक्योरिटी गार्ड व ब्रांच रिलेशन एग्जिक्यूटिव, एएसएम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर द्वारा टेक्निशियन सर्विस एडवाइजर, सेल्स एग्जिक्यूटिव व प्यूज एवं आस्था ब्राइट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ग्वालियर द्वारा मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को 6 हजार रुपये से लेकर 17 हजार रुपये तक वेतन देय होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए युवाओं को रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र और बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा. विभाग ने साफ किया है कि रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिए कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा.
AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 490 पदों पर निकाली भर्ती, गेट 2024 परीक्षा जरूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं