विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2024

झारखंड के बोकारो में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

झारखंड के बोकारो-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई.

झारखंड के बोकारो में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत
AI की तस्वीर

झारखंड के बोकारो-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा बोकारो जिले के दंतु गांव के पास हुआ है.

हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए, जिनमें से पांच को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया. मेडिकल ऑफिसर, डॉ. स्वीटी भगत ने बताया कि दुर्घटना में कुल आठ लोग शामिल थे, जिनमें से पांच को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया.

एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं और उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है. डॉक्टर ने कहा कि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर थी, जिसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया. दो अन्य लोग, जिनमें एक बच्ची और एक महिला शामिल हैं, को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident In Jharkhand, Bokaro Road Accident, Jharkhand Road Accident News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com