विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2016

झारखंड में विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा बरामद

झारखंड में विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा बरामद
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
लातेहार: झारखंड में लातेहार के सेरनडाग के जंगलों से भारी तादाद में हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा शनिवार को बरामद किया गया.

पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने कहा कि 50 से अधिक आईईडी, 350 गोलियां, आठ प्रेशर बम, 10 जिलेटिन स्टिक्स, 500 मीटर कोडेक्स वायर, तीन राइफलें और अन्य सामग्रियां बरामद की गईं.

मुखबिर से गुप्‍त सूचना मिलने पर सीआरपीएफ और जिला पुलिसकर्मियों ने सेरनडाग के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया और ये विस्फोटक एवं हथियार बरामद किए.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
झारखंड, लातेहार, विस्‍फोटक बरामद, सेरनडाग के जंगल, हथियारों का जखीरा, Jharkhand, Latehar, Explosives Recovered
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com