7 जुलाई को शादी थी. ऐसे में राजस्थान में काम करने वाला दूल्हा नीरज हाजरा 4 जुलाई को ही राजी खुशी अपने घर लौट रहा था. घर से थोड़ी दूर पहले ट्रेन से उतरा पिता को खबर दी, पिता पहुंचे लेकिन दूल्हा को लेकर उसका होने वाला साढ़ू चला गया. दिन बीता, रात बीती परन्तु नीरज घर नहीं लौटा. घरवाले परेशान ही गए, मोबाइल से कॉल लगाया उधर से जवाब आया स्विच ऑफ. चिंता बढ़ी तो नीरज के होनेवाले साढ़ू से सम्पर्क किया जवाब मिला उसे तो रात में ही गाड़ी पर बैठा दिया था. दूसरे दिन घरवाले थाना पहुंचे. लिखित शिकायत की. बड़ा बाबू ने कहा बच्चा नहीं हैं मिल जाएगा.
नीरज नहीं उसकी लाश मिली
समय बीतता गया लेकिन नीरज नहीं लौटा. पांच दिनों बाद घरवालों को खबर मिली कि नीरज की लाश बिहार के जमुई जिले के बीचकोड़वा में मिली. नीरज हत्या कर दी गई थी. हत्या की जानकारी पर एसपी डॉ बिमल कुमार ने खोरी महुआ के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया. टीम ने नीरज के होनेवाले साढ़ू सुभाष पासवान को गिरफ्तार किया. सुभाष ने जुर्म स्वीकार किया और बताया कि वह अपनी साली से प्रेम करता था तथा उसी ने नीरज की हत्या की. रिश्तों को तार - तार करनेवाली यह घटना झारखण्ड के गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ की हैं.

Giridih Murder Case: मृतक के परिजन
क्या है मामला?
जमुआ के भिखोडीह निवासी सुभाष हाजरा के एकलौते पुत्र नीरज की शादी तय हुई थी. शादी 7 जुलाई को थी घर में सबकुछ तैयारी की जा चुकी थी. चूंकि नीरज राजस्थान में काम करता था ऐसे में वह 4 जुलाई को जमुआ पहुंचा. जमुआ चौक से ही उसके होनेवाले साढ़ू ने उसे अपने साथ ले लिया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी.
ढाई वर्षों से था साली से प्रेम
इस हत्याकांड का खुलासा गिरिडीह एसपी की टीम ने कर लिया. खोरी महुआ के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि नीरज के लापता होने के बाद से ही उसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही थी. इस बीच बिहार के जमुई में नीरज की लाश मिली तो गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार में विशेष जांच दल का गठन किया. उनके नेतृत्व में जांच आरम्भ की गई और घटना को अंजाम देनेवाले सुभाष पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने जुर्म को स्वीकार किया. उसकी निशानदेही पर घटना को अंजाम में उपयोग किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया हैं. मोबाइल के साथ साथ हत्या के लिए उपर्युक्त स्कूटी को भी बरामद कर लिया गया हैं.
उर्मिला ने बताया हैं कि उसका सुभाष के साथ प्रेम सबंध था और उसने कहा था कि शादी नहीं करना हैं वही उसको रखेगा. एसडीपीओ ने बताया कि सुभाष पासवान ने यह स्वीकार किया हैं कि उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया था. सुभाष को आज शाम या कल न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.
थानेदार की रही हैं लापरवाही
एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इस कांड को लेकर जमुआ के थाना प्रभारी विभूति देव पर लापरवाही का आरोप लगा हैं. प्रथम दृष्टया लापरवाही प्रतीत हो रही हैं. गिरिडीह के एसपी ने इसकी जांच का निर्देश उन्हें दिया हैं शाम तक जांच रिपोर्ट भेज दी जाएगी. यहां बता दें कि इस घटना को लेकर गिरिडीह के जमुआ का माहौल गर्म रहा. पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन हुआ. थानेदार पर कार्रवाई की मांग की गई.
यह भी पढ़ें : नोएडा में इंजीनियर आर्यन की मौत का CCTV आया सामने, नाले में गिरता दिखा युवक; करंट लगने की आशंका
यह भी पढ़ें : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: MCOCA कोर्ट ने मुंबई पुलिस को लगाई फटकार, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी पर ये कहा
यह भी पढ़ें : 50 साल से लगातार बिजली दे रहा अनोखा ट्रांसफार्मर: तय उम्र से दोगुनी सेवा, स्वदेशी ताकत का कमाल
यह भी पढ़ें : नोएडा में इंजीनियर आर्यन की मौत का CCTV आया सामने, नाले में गिरता दिखा युवक; करंट लगने की आशंका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं