बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल फोटो)
रांची:
बीजेपी में अपने विरोधी तेवरों के लिए पहचाने जाने वाले नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा जब जमशेदपुर से रांची तक खराब सड़कों की वजह से उनके लिए चॉपर की व्यवस्था की गई. गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास भी सिन्हा की इस मांग को नज़रअंदाज़ नहीं कर सके और उनके लिए तुरंत एक चॉपर की व्यवस्था की गई.
दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा अपनी किताब के प्रमोशन के लिए झारखंड आए हुए थे और इस दौरान उनका सामना रांची से जमशेदपुर के बीच खस्ता हाल सड़कों से हुआ. सौ किमो के फासले वाली इस सड़क में गढ्ढे ही गढ्ढे हैं और उसके कई हिस्सों में गाड़ी चलाना नामुमकिन सा है. अपनी इस यात्रा के बारे में सिन्हा ने एनडीटीवी से कहा ' यह तो सड़क पर जॉगिंग करने जैसा है.'
वापसी के दौरान 70 साल के सिन्हा ने इस उबड़ खाबड़ सड़क से जाना मुनासिब नहीं समझा और मुख्यमंत्री को फोन लगाया जो जमशेदपुर के एक निर्वाचन क्षेत्र से विधायक भी हैं. दास ने सिन्हा की मांग पर तुरंत एक चॉपर का इंतज़ाम किया और मंत्री लुईस मरांडी को सिन्हा के साथ रांची तक भेजा.
बीजेपी विधायक और मंत्री सरयू राय से राज्य की सड़कों के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कई विरोधों और केंद्र सरकार को याद दिलाने के बावजूद कुछ नहीं बदला है. उन्होंने एनडीटीवी से कहा 'अब तो इन सड़कों की आदत पड़ गई है.' उन्होंने कहा कि जब उनकी पार्टी विपक्ष में थी तब दास और उन्होंने बेहतर सड़कों के लिए अभियान छेड़ा था और कई अदालती मामलों का भी सामना किया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
शत्रुघ्न सिन्हा, झारखंड, जमशेदपुर, रांची, रघुबर दास, Shatrughan Sinha, Jharkhand, Jamshedpur, Ranchi, Raghubar Das