विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2018

झारखंड: इस कारण से 18 कैदियों एवं 13 नक्सलियों को खुले जेल में रखा जाएगा

झारखंड सरकार ने 18 सजायाफ्ता बंदियों एवं आत्मसमर्पण करने वाले 13 नक्सलियों को हजारीबाग के खुले जेल में रखने का निर्णय लिया.

झारखंड: इस कारण से 18 कैदियों एवं 13 नक्सलियों को खुले जेल में रखा जाएगा
फाइल फोटो
  • 18 कैदियों एवं 13 नक्सलियों को खुले जेल में रखा जाएगा
  • झारखंड सरकार ने लिया फैसला
  • मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गृह विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी
रांची: झारखंड सरकार ने 18 सजायाफ्ता बंदियों एवं आत्मसमर्पण करने वाले 13 नक्सलियों को हजारीबाग के खुले जेल में रखने का निर्णय लिया. एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गृह विभाग के उस प्रस्ताव को आज मंजूरी दी जिसके तहत हजारीबाग के खुला जेल सह पुनर्वास कैम्प में 18 सजायाफ्ता बंदियों को रखा जायेगा, जिनमें केन्द्रीय कारा होटवार रांची के 10, केन्द्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर के 5 और केन्द्रीय कारा दुमका के 3 कैदी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड सीएम ने अचानक देर रात किया रांची का दौरा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

आत्मसमर्पण करने वाले 13 नक्सली बंदियों को भी इस खुले जेल में भेजने का निर्णय लिया गया, जिनमें केन्द्रीय कारा पलामू के 3 तथा उपकारा खूंटी के 10 बंदी शामिल हैं.

VIDEO: झारखंड ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में देशभर से जुटे थे दिग्गज
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Prisoners In Open Jail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com