विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2017

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वाहन खाई में गिरा, नौ लोगों की मौत

राजौरी से रियासी जिले की ओर जा रहा था वाहन, चालक ने नियंत्रण खो दिया

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वाहन खाई में गिरा, नौ लोगों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
  • सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
  • दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई
  • आठ अन्य व्यक्ति घायल हो गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बुधवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह लगभग 8.45 बजे उस समय हुई, जब चालक ने राजौरी से रियासी जिले की ओर जा रहे वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया.

VIDEO : खाई में गिरी बस

वाहन के एक गहरी खाई में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने कहा, "गंभीर रूप से घायल दो लोगों की बाद में मौत हो गई."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com