- कठुआ रेप केस के बाद तल्खी
- बीजेपी के साथ रिश्तों पर समीक्षा
- बीजेपी कोटे के दो मंत्रियों ने दिया है पार्टी को इस्तीफा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
श्रीनगर:
कठुआ में आठ साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर आज जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने अपनी पार्टी के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है. बैठक में सभी मंत्रियों, विधायकों और नेताओं से आने को कहा गया है. बैठक में इस मामले को लेकर हुई सरकार की आलोचना और बीजेपी के साथ रिश्तों पर बातचीत हो सकती है.
PM मोदी के आश्वासन पर राहुल ने किया ट्वीट, पूछा- कब मिलेगा बेटियों को न्याय
मिली जानकारी के मुताबिक कश्मीर में सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का नेतृत्व आज बैठक कर कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामले के बाद पैदा हुए हालात की समीक्षा करेगा. पीडीपी के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती इस बैठक की अध्यक्षता करेंगी. जम्मू - कश्मीर में पीडीपी और भाजपा की गठबंधन सरकार है. राज्य सरकार में भाजपा कोटे के दो मंत्रियों बच्ची से बलात्कार और हत्या के आरोपियों के समर्थन में हुई सभा में शामिल हुए थे और सीबीआई जांच की मांग की थी.
वीडियो :
पीडीपी प्रवक्ता रफी अहमद मीर ने कहा, ‘‘पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की शनिवार को बैठक हो रही है. इस बैठक में राजनीति, पार्टी और राज्य में प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी.' उन्होंने कहा कि इस बैठक में पार्टी के नेता जम्मू में पैदा हुए हालात के बारे में भी चर्चा कर सकते हैं.
इनपुट : भाषा से भी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं