पीडीपी विधायक एजाज मीर का फरार एसपीओ आदिल बशीर अब हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी बन चुका है.
- आठ राइफल लेकर फरार हुआ था आदिल बशीर
- हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ आदिल बशीर
- पिछले 7 साल में 14 पुलिस वाले ऐसा कर चुके हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
पीडीपी विधायक एजाज मीर का फरार एसपीओ आदिल बशीर अब हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी बन चुका है. हिजबुल ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ उसकी तस्वीर वायरल कर इसकी पुष्टि कर दी है. गौरतलब है कि एसपीओ आदिल बशीर पिछले शुक्रवार को विधायक की लाइसेंसी पिस्तौल और सुरक्षा गार्ड में शामिल आठ पुलिसकर्मियों की राइफलें लेकर फरार हो गया था.
मणिपुर में सेना पर हुए हमले में शामिल पांच उग्रवादी पकड़े गए
पहले ही दिन से उसके आतंकियों से जा मिलने की आशंका जताई जा रही थी जो आज जाकर सही हो गई. यह कोई पहला मौका नहीं है कि कोई पुलिसकर्मी हथियार लेकर भागा हो और बाद में आतंकी ग्रुप में शामिल हो गया हो, बल्कि पिछले 7 सालों के आंकड़े बताते हैं कि 14 पुलिस वाले ऐसा कर चुके हैं.
श्रीनगर में दरगाह की सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मी की राइफल आतंकियों ने छीनी
ऐसा कई बार हुआ है, जब जम्मू कश्मीर के पुलिसकर्मी सर्विस राइफलें लेकर भागे हैं और विभिन्न आतंकी संगठनों में शामिल हो गए हैं. आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, पिछले 7 सालों के भीतर 14 से अधिक पुलिसवाले आतंकियों के साथ जा मिले हैं. इनमें से कईयों को मार भी गिराया जा चुका है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं