जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा कि विधायक आवास से हथियार लेकर फरार विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) आतंकवादियों के संपर्क में था. सिंह ने कहा कि पुलिस के पास कुछ महत्वपूर्ण सुराग हैं, जिससे साबित होता है कि अपने सहकर्मियों के सात राइफल और एक पिस्तौल लेकर भागे एसपीओ के आतंकवादियों के साथ संपर्क थे. राज्य के पुलिस महानिदेशक ने कहा कि उन पुलिस गार्डो के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिनकी लापरवाही के कारण एसपीओ यह अपराध करने में सक्षम हो सका. उत्तर कश्मीर में एक कार्यक्रम से अलग मीडिया से बातचीत में पुलिस प्रमुख ने उस विधायक से भी पूछताछ करने के सवाल से इंकार नहीं किया, जिसके आवास से एसपीओ हथियार लेकर भागा है. उन्होंने कहा, "जांच में जरूरत पड़ने पर किसी से भी पूछताछ की जा सकती है".
जम्मू-कश्मीर में विधायक के घर तैनात एसपीओ 7 AK-47 राइफल लेकर फरार, जांच शुरू
आपको बता दें कि दो दिन पहले श्रीनगर में पीडीपी विधायक के घर पर तैनात एसपीओ आदिल बशीर 7 AK 47 राइफल और एक पिस्टल लेकर भाग गया. अधिकारियों ने बताया कि एसपीओ आदिल बशीर हथियारों के साथ लापता है. वह वाछी निर्वाचन क्षेत्र से पीडीपी के विधायक एजाज अहमद मीर के आवास पर तैनात था. एसपीओ दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित शोपियां जिले से ताल्लुक रखता है. पुलिस ने एसपीओ के बारे में सूचना देने वाले को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. अधिकारियों का कहना है कि विधायक के घर तैनात अन्य सुरक्षा कर्मियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी चल रही है. (इनपुट- IANS से भी)
भारत ने ऐसे पाकिस्तान में घुसकर की थी Surgical Strike, नया वीडियो हुआ VIRAL
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं