विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2018

जम्मू कश्मीर : पत्रकार शुजात बुखारी हत्या मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

जम्मू कश्मीर पुलिस ने पत्रकार शुजात बुखारी और उनके दो अंगरक्षकों की हत्या के सिलसिले में आज एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया.

जम्मू कश्मीर : पत्रकार शुजात बुखारी हत्या मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
फाइल फोटो
  • शुजात बुखारी हत्या मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार
  • जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया
  • आईजी प्रकाश पाणि ने आज यह जानकारी दी
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर पुलिस ने पत्रकार शुजात बुखारी और उनके दो अंगरक्षकों की हत्या के सिलसिले में आज एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया. कश्मीर के महानिरीक्षक (आईजी) स्वयं प्रकाश पाणि ने आज यह जानकारी दी. पाणि ने जल्दबाजी में बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सदिंग्ध की पहचान जुबैर कादरी के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि कादरी बुखारी के साथ एक पीएसओ की पिस्तौल चुराते हुए वीडियो में नजर आ रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘ पिस्तौल बरामद किये जाने और अपराध स्थल पर उसकी मौजूदगी के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है. अब तक वह कोई ठोस जवाब नहीं दे पाया है.’’    

यह भी पढ़ें: शुजात बुखारी की हत्या : प्रणब मुखर्जी, राजनाथ, राहुल सहित इन बड़े नेताओं ने जताया गहरा शोक

पाणि ने बताया कि राज्य पुलिस ने राइजिंग कश्मीर के संपादक की हत्या की जांच के लिए उपमहानिरीक्षक (मध्य कश्मीर) वी के विर्दी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है. पाणि ने पत्रकार की हत्या को एक ‘‘आतंकवादी हमला’’ बताया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है. 

VIDEO: पत्रकार शुजात बुखारी का कत्ल, लोकतंत्र की हत्या है : गुलाम नबी आजाद
गौरतलब है कि बुखारी और उनके दो अंगरक्षकों की कल शाम इफ्तार से थोड़ा पहले श्रीनगर के लाल चौक के निकट प्रेस एनक्लेव में राइजिंग कश्मीर के कार्यालय के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारियों की भी हत्या कर दी गई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shujaat Bukhari Murder Case, Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com