महबूबा मुफ्ती की फाइल तस्वीर
जम्मू:
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सोमवार को श्रावण पूर्णिमा तथा रक्षा बंधन के दिन प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर गईं. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जम्मू शहर में स्थित ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर गईं. वह मंदिर के विभिन्न हिस्सों में भी गईं.
यह भी पढ़ें : महबूबा मुफ्ती ने की केंद्र से मांग, लाहौर घोषणा को फिर से शुरू करें
रघुनाथ मंदिर जम्मू में अपनी तरह का सबसे बड़ा मंदिर परिसर है. मंदिर की प्रबंध समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्य सचिव बीआर कुंडल ने मंदिर परिसर के इतिहास के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी.
VIDEO : राजनाथ से मिलीं महबूबा मुफ्ती
महबूबा ने ऐतिहासिक रघुनाथ बाजार का भी दौरा किया और संरक्षण तथा सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया. ट्रेड एसोसिएशन के सदस्यों तथा दुकानदारों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं