विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2017

महबूबा मुफ्ती को लगातार छठी बार चुना गया पीडीपी का अध्यक्ष

पार्टी नेताओं ने बताया कि लगातार छठी बार अध्यक्ष पद के लिए महबूबा का चयन एकमत से हुआ है.

महबूबा मुफ्ती को लगातार छठी बार चुना गया पीडीपी का अध्यक्ष
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ( फाइल फोटो )
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती  को राज्य में सत्तारूढ़ जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी का लगातार छठी बार अध्यक्ष चुना गया है. महबूबा का इस पद पर चयन अगले तीन साल के लिए हुआ है.

जम्मू-कश्मीर: घाटी में पहली बार पथराव करने वालों के खिलाफ FIR वापस लेने की सरकार ने की घोषणा

पार्टी नेताओं ने बताया कि लगातार छठी बार अध्यक्ष पद के लिए महबूबा का चयन एकमत से हुआ है. महबूबा ने पार्टी नेताओं का अध्यक्ष के तौर पर उनमें भरोसा जताने के लिए धन्यवाद किया.

वीडियो : कश्मीरी पंडितों के कब बदलेंगे हालात

मुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर लिखा , ‘‘जम्मू कश्मीर में विकास, समग्रता और साझा दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए बिना थके काम करूंगी.’’ अध्यक्ष के चयन के लिए पार्टी नेताओं की मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आज यहां एक बैठक हुई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com