फाइल फोटो
श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के एक अभियान के दौरान कथित रूप से चली गोली से एक नागरिक की मौत हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि कुपवाड़ा के थांडीपोरा इलाके में सैन्य अभियान के दौरान एक सैनिक द्वारा चलायी गयी गोली से आसिफ इकबाल घायल हो गया. इकबाल पेशे से ड्राइवर है.
जम्मू-कश्मीर : शोपियां में बैंक की कैश वैन पर आतंकियों ने की फायरिंग, 2 सुरक्षा गार्ड की मौत
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों की खुफिया सूचना पर सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया था. अधिकारी ने बताया कि इकबाल को करालपोरा के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे डॉक्टरों ने श्रीनगर के अस्पताल में रेफर कर दिया. इकबाल की रास्ते में ही मृत्यु हो गयी.
वीडियो : आतंकियों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश
उन्होंने कहा कि मामले के विस्तृत विवरण का इंतजार है. सैन्य अधिकारी इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं हो सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं