प्रतीकात्मक इमेज
- जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश
- इनके ठिकानों से हथियार और गोला-बारूद बरामद
- एके-47 राइफल, चार मैगजीन और 282 राउंड गोला-बारूद बरामद किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जम्मू:
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को सेना ने आतंकवादियों के ठिकाने का पर्दाफाश किया है. यहां से कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि यह ठिकाना मेंढर सेक्टर के छोटी बाती इलाके में है. सेना ने यहां से एक एके-47 राइफल, चार मैगजीन और 282 राउंड गोला-बारूद के अलावा एक चीनी पिस्तौल व एक रॉकेट चालित ग्रेनेड (आरपीजी) बरामद किए हैं.
यह भी पढ़ें: कश्मीर : शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, मारे गए दो आंतकी
इससे पहले सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां में दो आतंकियो को मार गिराया है. इस मुठभेड़ में तीसरे आतंकी के मारे जाने की खबर है, लेकिन उसका शव अब तक नही मिल पाया है. इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा हैं. सोमवार शाम को सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना को खबर मिली कि शोपियां के केलर के बतमरण में दो से तीन आतंकी छिपे हैं.
VIDEO: बांदीपुरा: सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को मार गिराया
इसके बाद सुरक्षाबलों ने गांव में कासो यानि कि कार्डोंन एंड सर्च अभियान चलाया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं