विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2017

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों, सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

क पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था.

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों, सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
फाइल फोटो
  • जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़
  • एक आतंकी के मारे जाने की खबर
  • घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज रात सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है लेकिन इसकी पुष्टि उसका शव मिलने के बाद ही हो पाएगी. 

यह भी पढ़ें :  अबू दुजाना की मौत के बाद कश्मीर के स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी

गौरतलब इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में दो आतंकी ढेर हो गए हैं. सेना और पुलिस का यह ज्वाइंट ऑपरेशन था.पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक जिले में एक मई को बैंक की वैन से नकद लूटे जाने की वारदात में शामिल था. इस वारदात में पांच पुलिसकर्मी और बैंक के दो सुरक्षा गार्ड मारे गए थे. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मौके से दो हथियार बरामद किए हैं. ये दोनों लोकल आतंकी थे. दोनों हिजबुल मुजाहिदीन से ताल्लुक रखते थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी.

Video : मेजर और जवान शहीद
वहीं दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी करने से एक मेजर सहित दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और एक अन्य जवान घायल है. सेना की 62 राष्ट्रीय रायफल की टीम पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी थी, जिसके चलते मेजर और जवान को गोली लगी.

इनपुट : भाषा
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com