विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन के दौरान पांच जवान लापता, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि हिमस्खन के चलते यह घटना हुई है. तीनों ही जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात थे.

जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन के दौरान पांच जवान लापता, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
कल रात कई इलाकों में हुई बर्फबारी
  • कल रात कई इलाकों में हुई बर्फबारी
  • तीनों जवान ड्यूटी पर थे तैनात
  • सर्च ऑपरेशन जारी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में सोमवार रात हुई बर्फबारी में सेना के तीन जवान गुरेज इलाके से  और कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर से भी दो जवान लापता है. यह जानकारी सेना की ओर से दी गई है. बताया जा रहा है कि हिमस्खन के चलते यह घटना हुई है. गुरेज सेक्‍टर में तीन आैैैर नौगाम सेक्टर में जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात थे.

जम्‍मू-कश्‍मीर: श्रीनगर में मौसम की पहली बर्फबारी, नेशनल हाईवे बंद किया गया, देखें PHOTOS

पांचों जवानों को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि नौगाम सेक्‍टर में मौसम खराब होने की वजह से राहत अभियान में परेशानी आ रही है. सेना के कुल 5 जवान सोमवार रात से लापता है. तीन गुरेज़ में तो दो नौगाम सेक्टर से लापता है. सेना के मुताबिक, बेशक मौसम खराब है लेकिन वो किसी भी हालत में अपना पोस्ट और सरहद ओर गश्त करना छोड़ नही सकते क्योंकि अगर थोड़ी सी ढिलाई बरती तो आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं.

इसी साल जनवरी में भी गुरेज में ही सेना के करीब 10 जवान और चार आम आदमी बर्फ़ीली तूफान की वजह से अपनी जान से हाथ धो बैठे थे. इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाओं में जवानों की जान चुकी है.

गौरतलब है कि सामान्य बर्फबारी और भारी बारिश की वजह से मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को भी बंद कर दिया गया. यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बनिहाल सेक्टर में बर्फबारी और अन्य हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को बंद करना पड़ा.

वीडियो : हिमाचल में भी बर्फबारी का दौर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com