विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2016

राजस्थान : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर डॉक्टर गिरफ्तार

राजस्थान : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर डॉक्टर गिरफ्तार
जैसलमेर: जैसलमेर जिले की पोकरण थाना पुलिस ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्साधिकारी डॉ. याकूब को व्हाट्स-एप पर दीपावली के त्यौहार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया. स्वास्थ विभाग ने डॉ. याकूब को मौजूदा पद से हटाकर पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा में रखा है.

पोकरण के पुलिस उप-अधीक्षक नानक सिंह ने बताया कि राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्साधिकारी डॉ. याकूब को अपने मोबाईल पर दीपावली पर्व को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि आरोपी की ओर से सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से गुस्साए विभिन्न संगठनों ने कार्यवाहक उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सुपुर्द कर चिकित्साधिकारी को हटाने, उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की थी.

कार्यवाहक उपखंड अधिकारी ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर आरोपित डॉ. याकूब को मौजूदा पद से हटाकर जैसलमेर मुख्यालय भेज दिया गया है. उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच के निर्देश भी दिए गए हैं. मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक को सुपुर्द की गई है, जिसके बाद सभी संगठनों ने धरना और आंदोलन स्थगित कर दिया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राजस्थान, जैसलमेर, पोकरण, सोशल मीडिया, डॉ याकूब, दीपावली, आपत्तिजनक टिप्पणी, Rajasthan, Jaisalmer, Pokhran, Social Media, Dr Yakub, Deepawali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com