कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह ने आरबीआई गर्वनर उर्जित पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
- कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह को 10,000 रुपये की आवश्यकता
- नकदी न होने से बैंक ने की 2000 रुपये देने की पेशकश
- विधायक ने कहा कि केस दर्ज नहीं किया जाता तो वो कोर्ट जाएंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भरतपुर:
बैंक से रुपए न मिलने पर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले और राजस्थान के डीग कुम्हेर से कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह ने मथुरा गेट थाने में आरबीआई गर्वनर उर्जित पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. भरतपुर में बैंक से 10,000 रुपये न मिलने पर गुस्से में आकर विधायक पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत के मुताबिक, विधायक विश्वेंद्र सिंह का खाता ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ब्रांच में है. पैसे की जरूरत होने पर वह बैंक गाए और लाइन में लगभग एक घंटे तक लगे रहे लेकिन जब उनकी बारी आई और वह काउंटर पर पहुंचे तो बैंक की तरफ से कहा गया कि बैंक में केवल तीन लाख रुपये की नकदी है और उन्हें दो हजार से ज्यादा की निकासी नहीं दी जा सकती है. जबकि उन्हें 10,000 रुपये की जरूरत थी.
आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स भरतपुर के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज करवाने की मांग करने वाले विधायक विश्वेंद्र सिंह ने कहा, "आरबीआई को विमुद्रीकरण के बाद पैदा होने वाले हालात के बारे में जानकारी थी तो फिर पूरी मात्रा में नए नोट क्यों नहीं छापे गए? उन्होंने कहा बैंकों को पर्याप्त मात्रा में करेंसी उपलब्ध नहीं करवाने के लिए आरबीआई को सजा मिलनी चाहिए.
उन्होंने कहा, "हालांकि, पुलिस ने उनकी शिकायत स्वीकार कर ली लेकिन आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के खिलाफ धोखा देने और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज नहीं की. उन्होंने कहा कि अगर इन धाराओं के तहत केस दर्ज नहीं किया जाता तो वो कोर्ट जाएंगे." वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
उर्जित पटेल, एमएलए विश्वेंद्र सिंह, नोटबंदी, कालधन, ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स भरतपुर, Urjit Patel, MLA Vishwendra Singh, Currency Ban, Black Money, Rs. 500 And 1000 Notes Banned, FIR Against RBI Governer Urjit Patel