विज्ञापन
This Article is From May 12, 2017

IPL 10: जब 'नाराज होकर' बॉलीवुड स्‍टार प्रीति जिंटा ने अभिषेक बच्‍चन का गला पकड़ लिया...

आईपीएल 10 के तहत गुरुवार को किंग्‍स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मैच एक तरह से बॉलीवुड स्‍टार प्रीति जिंटा और अभिषेक बच्‍चन के बीच का भी मुकाबला था.

IPL 10: जब 'नाराज होकर' बॉलीवुड स्‍टार प्रीति जिंटा ने अभिषेक बच्‍चन का गला पकड़ लिया...
मैच के दौरान अभिषेक बच्‍चन मुंबई इंडियंस और प्रीति जिंटा किंग्‍स इलेवन पंजाब टीम का समर्थन कर रहे थे
मुंबई: आईपीएल 10 के तहत गुरुवार को किंग्‍स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मैच एक तरह से बॉलीवुड स्‍टार प्रीति जिंटा और अभिषेक बच्‍चन के बीच का भी मुकाबला था. आखिरी क्षणों तक रोमांचक रहे इस मुकाबले में ये दोनों सेलिब्रिटी अपनी-अपनी टीमों का जोरदार तरीके से समर्थन कर रहे थे. वानखेड़े स्‍टेडियम में हुए इस मैच में जहां अभिषेक बच्‍चन ब्‍लू ड्रेस में मुंबई इंडियन की हौसला अफजाई कर रहे थे, वहीं प्रीति जिंटा अपनी टीम किंग्‍स इलेवन पंजाब के समर्थन में जुटी हुई थीं. ऐसे समय जब पंजाब टीम की तरफ से छक्‍का पड़ता या मुंबई इंडियंस का कोई विकेट गिरता, कैमरे का फोकस प्रीति की ओर मुड़ जाता और यह 'डिंपल गर्ल' (लेडी) जोरदार अंदाज में जश्‍न मनाती हुई नजर आती.

मैच के दौरान हंसी-मजाक से भरा ऐसा क्षण भी आया जब मुंबई इंडियंस की हौसला अफजाई करने पर प्रीति जिंटा ने जूनियर बच्‍चन का गला ही पकड़ लिया. वैसे इस प्रतिद्वंद्विता के अलावा ये दोनों सेल्‍फी लेते हुए भी नजर आए. अभिषेक ने मैच के दौरान मुंबई इंडियंस की टी-शर्ट पहन रखी थी जबकि किंग्‍स इलेवन की को-ऑनर प्रीति पंजाब की ड्रेस में थी. हालांकि इस मैच में प्रीति की टीम ने अभिषेक के समर्थन वाली  टीम पर बाजी मारी और सात रन से मैच जीत लिया.
 
पंजाब की टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट पर 230 रन बनाए थे. टीम के लिए विकेटकीपर बैट्समैन ऋद्धिमान साहा ने 93*, कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने 47 और मार्टिन गुप्टिल ने 36 रन की पारी खेली. जवाब में खेलते हुए कीरोन पोलार्ड के नाबाद 50 और लेंडल सिमंस के 59 रनों के सहारे मुंबई की टीम एक समय जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही थी, लेकिन आखिर के दो ओवर में पंजाब के गेंदबाज संदीप और मोहित शर्मा ने बाजी पलट दी. पंजाब ने इस संघर्षपूर्ण मैच में सात रन से जीत हासिल करते हुए आईपीएल के प्‍लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को बरकरार रखा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL10, IPL2017, Preity Zinta, Abhishek Bachchan, Mumbai Indians, Kings Eleven Punjab, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com