विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2024

महंत यति नरसिंहानंद 'लापता', डासना मंदिर में महापंचायत, भारी तादाद में पुलिस बल तैनात

36 बिरादरी की ये पंचायत 4 अक्टूबर की रात को मंदिर पर कथित तौर पर हुए हमले और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के कथित तौर पर 'लापता' होने के संबंध में बुलाई गई है.

महंत यति नरसिंहानंद 'लापता', डासना मंदिर में महापंचायत, भारी तादाद में पुलिस बल तैनात

गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के विवादित बयान पर रविवार को माहौल गर्मा गया. इस वजह से आज डासना मंदिर में 36 बिरादरियों की पंचायत बुलाई गई है. हालांकि, इसकी अनुमति मंदिर प्रशासन की तरफ से पुलिस से मांगी गई थी लेकिन पुलिस ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था. इस वजह से मंदिर के आस-पास के क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी गई है. 

हालांकि, इसके बाद भी यति नरसिंहानंद के पक्ष में महापंचायत के लिए भीड़ पहुंच गई है. ऐसे में पुलिस ने मंदिर के मुख्य गेट पर ताला लगवा दिया है. बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी इस वजह से सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं. 

बता दें कि, 36 बिरादरी की ये पंचायत 4 अक्टूबर की रात को मंदिर पर कथित तौर पर हुए हमले और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के कथित तौर पर 'लापता' होने के संबंध में बुलाई गई है. मंदिर के आसपास भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है. पंचायत में शामिल होने के लिए लोनी के बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी पहुंचे थे.

मायावती ने भी कार्रवाई की मांग की थी

बसपा प्रमुख मायावती ने भी यति नरसिंहानंद के विवादित बयान पर आपत्ती जाहिर की थी और कार्रवाई की जाने की मांग की थी. अपने बयान में मायावती ने कहा था, उनके एक बयान से अशांति और तनाव फ़ैला है. मायावती ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने विरोध करने वालों पर कार्रवाई की है लेकिन बयान देने वाले महंत पर नहीं. ऐसे में उन्होंने क़ानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dasna Temple Ghaziabad, Yeti Narasimhanand, Ghaziabad Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com