विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2019

तेलंगाना रेप केस के आरोपियों के एनकाउंटर पर महिला डॉक्टर के पिता बोले- अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिली होगी

पुलिस का दावा है कि ये सभी आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में सभी आरोपी मारे गए हैं.

  • शुक्रवार को किया गया मर्डर
  • पुलिस दावा- भागने की कोशिश कर रहे थे आरोपी
  • पिता ने प्रशासन और सरकार के प्रति जताया आभार
हैदराबाद:

तेलंगाना में रेप कांड के चारों आरोपियों के एनकाउंटर के बाद पीड़ित महिला डॉक्टर के पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है. डॉक्टर के पिता ने कहा कि अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिली है. उन्होंने एएनआई से कहा,  ''मेरी बेटी की मृत्यु को 10 दिन हो चुके हैं. मैं इसके लिए पुलिस और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं. अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिली होगी.''

बता दें शुक्रवार को तड़के 3 बजे तेलंगाना मर्डर के सभी आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया. पुलिस का दावा है कि ये सभी आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में सभी आरोपी मारे गए हैं.  

तेलंगाना के हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर करने वाले सभी 4 आरोपियों का एनकाउंटर

मिली जानकारी के मुताबिक अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद पुलिस इन चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी ताकि 'सीन ऑफ क्राइम' (रिकंस्ट्रक्शन) की जांचने के लिए ले गई थी. लेकिन उनमें से एक आरोपी पुलिसकर्मी का हथियार छीन कर भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर यह आरोपी भाग जाते तो बड़ा हंगामा खड़ा हो जाता इसलिए पुलिस के पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था और जवाबी फायरिंग में चारो आरोपी मारे गए. माना जा रहा है कि इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस कमिश्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. 

VIDEO: एनकाउंटर में मारे महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के सभी आरोपी
  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana Vet Rape-Murder, Telangana Rape-Murder, Telangana Rape Accused Killed, Telangana Encounter, Rape, Telangana, Telangana Rape Case, Hyderabad Rape Case, Rape Case Of Hyderabad, Hyderabad Veterenian Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com