Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
पीड़ित महिला पुलिसकर्मी रांची से नक्सली हमले में मारे गए अपने एक रिश्तेदार का शव लेकर आ रही थी। जैसे ही उनकी गाड़ी लातेहार पहुंची, तीन लुटेरों ने उनलोगों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसके रिश्तेदारों को लूट लिया।
पीड़ित महिला पुलिसकर्मी रांची से नक्सली हमले में मारे गए अपने एक रिश्तेदार का शव लेकर गढ़वा जा रही थी। जैसे ही उनकी गाड़ी लातेहार पहुंची, तीन लुटेरों ने उनलोगों पर हमला कर दिया।
लुटेरों ने महिला के साथ उसी वाहन में सामूहिक बलात्कार किया और उसके रिश्तेदारों को लूट लिया। उन लोगों ने कथित तौर पर वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों में भी लूटपाट की। जिस जगह इस वारदात को अंजाम दिया गया, वहां से जिला मुख्यालय सिर्फ पांच-सात किलोमीटर दूर है।
पीड़ित महिला विधवा है और उसे उसके पति की कुछ वर्ष पूर्व नक्सलियों द्वारा हत्या कर दिए जाने के बाद झारखंड पुलिस में नौकरी दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महिला पुलिसकर्मी से बलात्कार, महिला पुलिसकर्मी गैंगरेप, झारखंड गैंगरेप, लातेहार, Woman Cop Gangraped, Latehar Gangrape, Jharkhand Lady Police Raped