अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार तड़के अपनी टैरिफ मिसाइल छोड़ दी. कई मुल्क जद में आए हैं. भारत पर भी टैरिफ लगाया गया है. आखिर इसका असर कैसा दिखेगा. भारत के किन सेक्टरों को झटका लगेगा. एनडीटीवी इंडिया पर विदेश नीति के जानकार डॉ. जाकिर हुसैन ने इस पर अपनी राय रखी. जानिए उन्होंने क्या बताया....
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रेसिप्रोकल टैरिफ का पिटारा खोल दिया है. भारत समेत कई मुल्कों पर टैरिफ लगाया गया है. भारत पर 26% टैरिफ थोपा गया है. दुनिया के दूसरे कई देशों की तुलना में भारत पर टैरिफ की दर कुछ कम है. सवाल यह है कि भारत पर ट्रंप का यह टैरिफ अटैक कैसा असर डालेगा?
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जेम्स ऐंड जूलरी और टेक्सटाइल सेक्टर पर इसका असर पड़ सकता है. इसका असर नौकरियों पर भी दिख सकता है. सरकार को इसे लेकर काफी हार्ड बारगेनिंग करनी होगी, जो वह कर भी रही है.

हम लगभग 40 फीसदी जेनरिक मेडिसिन अमेरिका को सप्लाई करते हैं. लगभग 10 बिलियन डॉलर का हम ट्रेड करते हैं. अगर इन उत्पादों पर 26% का टैरिफ लगाते हैं कि इनकी कीमत काफी बढ़ जाएगी. हम मानकर चल रहे हैं कि जब भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय समझौते होंगे, तो उस दौरान कुछ मोलभाव हो सकता है. अमेरिका इस बातचीत के दौरान यह दबाव डाल सकता है कि हमारी फार्मास्यूटिकल्स कंपनियां उसके यहां जाकर उत्पादन करें.
ट्रंप ने कहा है कि दुनिया भर के देश अमेरिका से जितना टैरिफ लेते हैं, हम उसका लगभग आधा टैरिफ ही लगा रहे हैं और इस तरह उन पर दयालु हो रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि हम उनसे उसका लगभग आधा शुल्क लेंगे जो वे हमसे वसूल रहे हैं. हम दयालु लोग हैं. उन्होंने बाद में अपनी टिप्पणी में कहा कि यह पूरी तरह रेसिप्रोकल (बराबर जवाबी टैरिफ लगाना) नहीं है. यह दयालु रेसिप्रोकल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं