विज्ञापन
This Article is From May 24, 2022

"हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों?" : हार्दिक पटेल का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार

गुजरात कांग्रेस के एक पूर्व अध्यक्ष ने कथित तौर पर कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए इस्तेमाल की जा रही ईंटों पर कुत्ते पेशाब करते हैं

"हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों?" : हार्दिक पटेल का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार
गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ी है (फाइल फोटो).
गांधीनगर (गुजरात):

हाल ही में कांग्रेस (Congress) छोड़ने वाले गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने मंगलवार को "हिंदुओं और भगवान राम" के खिलाफ अपमानजनक और घृणित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला किया. पटेल ने गुजरात कांग्रेस के एक पूर्व अध्यक्ष की आलोचना करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया, जिन्होंने कथित तौर पर कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए इस्तेमाल की जा रही ईंटों पर कुत्ते पेशाब करते हैं.

हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया "मैंने पहले भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए काम करती है, हमेशा हिंदू धर्म की आस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है. आज एक पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के नेता ने एक बयान दिया कि राम मंदिर की ईंटों पर कुत्ते पेशाब करते हैं.” 

हार्दिक ने कहा कि "मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूं कि भगवान श्री राम से आपकी क्या दुश्मनी है? हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों है? सदियों बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बन रहा है, फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान राम के खिलाफ बयान देते रहते हैं.” 

हार्दिक  पटेल ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि गुजरात कांग्रेस के नेता गुजरात के वास्तविक मुद्दों को उठाने के लिए बहुत कम परेशान हुए, लेकिन वे यह सुनिश्चित करने पर अधिक ध्यान केंद्रित करते रहे कि गुजरात में दिल्ली से आने वाले नेताओं को समय पर "चिकन सैंडविच" मिले.

उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने "एसी कक्षों में बैठकर" उनके राजनीतिक प्रयास को बाधित करने की कोशिश की.

इस साल गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं.

यह भी पढ़ें - 

"आपकी टिप्पणी अमर्यादित थी", जिग्नेश मेवानी ने हार्दिक पटेल पर साधा निशाना

'अडानी और अंबानी पर सिर्फ इसलिए निशाना नहीं साधा जा सकता क्‍योंकि वे PM...' : हार्दिक पटेल का कांग्रेस पर हमला

'हार्दिक ने देशद्रोह मामले में जेल जाने के डर से कांग्रेस छोड़ी' : गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष

लेखक के बारे में
img
सूर्यकांत पाठक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Patel, Gujarat Congress, Gujarat Assembly Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com