गुजरात के विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस छोड़ने वाले, पाटीदार समाज के नेता हार्दिक पटेल ने गुरुवार को अपनी 'पूर्व पार्टी' को जमकर आड़े हाथ लिया. उन्होंने कांग्रेस पर देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी पर लगातार 'गुस्सा उतारने' का आरोप लगाया. हार्दिक ने कहा कि ये दोनों कारोबारी अपनी कड़ी मेहनत से आगे बढ़े हैं और इन पर केवल इसलिए निशाना नहीं साधा जा सकता कि वे प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात से हैं.
न्यूज एजेंसी ANI ने हार्दिक के हवाले से लिखा, "एक कारोबारी अपनी कड़ी मेहनत से ऊपर उठता है. आप अडानी या अंबानी को हमेशा खरीखोटी नहीं सुना सकते. यदि पीएम गुजरात से हैं तो इसे लेकर अंबानी और अडानी पर गुस्सा क्यों निकाला जाना चाहिए? यह सिर्फ लोगों को गुमराह करने का तरीका है. "पटेल ने कहा, ' मैंने कांग्रेस पार्टी में अपने राजनीतिक जीवन के तीन साल बर्बाद किये. यदि वे पार्टी में नहीं होते तो गुजरात के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकते थे.' हार्दिक ने कहा, 'यह सच्चाई है कि कांग्रेस को 2017 के विधानसभा चुनाव में पाटीदार कोटा आंदोलन से फायदा हुआ लेकिन कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के बावजूद मुझे कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई. यहां तक कि मुझे पार्टी की अहम बैठकों में भी नहीं बुलाया गया. पिछले तीन वर्ष में मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की भी व्यवस्था नहीं की गई. '
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने कहा, '33 वर्षों से सात-आठ लोग कांग्रेस को चला रहे हैं. मेरे जैसे कार्यकर्ता रोज 500-600 किमी की यात्रा करते हैं. यदि मैं लोगों के बीच जाकर जमीनी हालात का पता लगाने की कोशिश करता हूं तो एसी कमरों में बैठे बड़े नेता, इस प्रयास को बाधित करने का प्रयास करते हैं.'पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने इस्तीफे के लेटर में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बुधवार को कांग्रेस छोड़ दी थी. उन्होंने कहा था कि पार्टी के शीर्ष नेताओं का ध्यान अपने मोबाइल फोन में लगा रहता है और गुजरात कांग्रेस के नेता उनके लिए चिकन सैंडविच का प्रबंध करने में लगे रहते हैं.
- ये भी पढ़ें -
* SP नेता आज़म खां को SC से बड़ी राहत, ज़मीन पर कब्ज़े और ठगी मामले में मिली अंतरिम ज़मानत
* पोर्नोग्राफी फिल्म मामला : ED ने राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया
* उत्तराखंड: AAP के CM पद के उम्मीदवार रहे कर्नल कोठियाल ने छोड़ दी पार्टी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पनडुब्बी रोधी पी-8 आई विमान में भरी उड़ान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं