Nepal natural disasters: नेपाल में एक बार फिर यहां प्राकृतिक आपदाओं ने अपना क्रूर रूप दिखाया है. पिछले 5 दिनों से लगातार बारिश के कारण आई बाढ़, जमीन खिसकने (लैंड स्लाइड), जलभराव, तेज हवाओं और बिजली गिरने जैसी आपदाओं से नेपाल में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए. ताबाही सिर्फ जमीन पर नहीं है, पहाड़ों पर एवलांच (हिमस्खलन) आया है, बर्फ बाढ़ की तरह पहाड़ों पर टूटकर नीचे आ रहा और लोगों की जान ले रहा है.