विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2024

साइड नहीं मिली तो कार सवार को आया गुस्सा, ऑटो चालक की कर दी हत्या ; तीन छोटे बच्चे हो गए अनाथ

Delhi Road Rage Case : दिल्ली में अक्सर रोडरेज की घटनाएं देखने को मिलती हैं. अपराध करने वालों को सजा होती है लेकिन इसके बावजूद नया मामला सामने आ जाता है. ऐसा ही एक मामला फिर दिल्ली में हुआ है.

साइड नहीं मिली तो कार सवार को आया गुस्सा, ऑटो चालक की कर दी हत्या ; तीन छोटे बच्चे हो गए अनाथ
दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दिल्ली में एक बेहद हैरान करने का मामला सामने आया है. एक कार सवार शख्स ने ऑटो ड्राइवर की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी कि उसने उसकी कार को साइड नहीं दिया. मामला भलस्वा डेरी थाना का है. पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. मगर, ऑटो ड्राइवर के पूरे परिवार के पास अब रोने के सिवा कुछ नहीं बचा.

हत्या के बाद आरोपी हो गया फरार

35 वर्षीय ऑटो चालक नवाब सिंह के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. मुकुंदपुर डी ब्लॉक में वह अपनी ऑटो लगा रहे थे. इसी समय एक कार सवार वहां पहुंचा और साइड देने को लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ. इस मामूली से विवाद में ही कार चालक ने अपनी गाड़ी से लोहे की रॉड निकाली और नवाब सिंह के सिर पर कई वार कर दिए. इसके बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया.

परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

आनन-फानन में पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस घायल हालत में नवाब सिंह को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची. मगर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 35 वर्षीय नवाब के तीन बच्चे और पत्नी बेसहारा हो गए. उनके घर में कमाने वाले इकलौते नवाब सिंह ही थे, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे. पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. 

दिल्ली वालों का बढ़ रहा है गुस्सा

पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है. हालांकि, रोडरेज के इस मामले ने एक बार फिर से यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या लोगों का गुस्सा इस कदर तक बढ़ गया है कि मामूली बातों पर लोगों की जान लेने से भी नहीं चूकते. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Road Rage Case, Car Driver Killed Auto Driver, Delhi Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com