विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2022

पश्चिम बंगाल: बोगतुई हत्याकांड का मुख्य आरोपी सीबीआई की हिरासत में मृत पाया गया

अधिकारियों ने यहां कहा कि एजेंसी ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) और अदालत को सूचित कर दिया है.

पश्चिम बंगाल: बोगतुई हत्याकांड का मुख्य आरोपी सीबीआई की हिरासत में मृत पाया गया
सीबीआई द्वारा स्थापित एक अस्थायी कार्यालय में ‘फंदे से लटकता’ पाया गया.

आत्महत्या के एक संदिग्ध मामले में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में हिंसा का मुख्य आरोपी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में मृत पाया गया. सीबीआई के एक सूत्र ने बताया कि आरोपी ललन शेख को चार दिसंबर को पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर एक स्थान से गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने बताया कि आरोपी बीरभूम के रामपुरहाट में सीबीआई द्वारा स्थापित एक अस्थायी कार्यालय में ‘फंदे से लटकता' पाया गया.

सीबीआई सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘बोगतुई हिंसा के मुख्य आरोपी का शव हमारे अस्थायी शिविर, अतिथि गृह के शौचालय में शाम करीब 4.30 बजे फंदे से लटकता मिला. हमने पुलिस को सूचित कर दिया है और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है.''

ये भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड : एसआईटी ने तीन आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग की

अधिकारियों ने यहां कहा कि एजेंसी ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) और अदालत को सूचित कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेता भादू शेख की 21 मार्च को हत्या के बाद हुई आगजनी और हिंसा में कम से कम 10 लोग मारे गए थे, सीबीआई कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर मामले की जांच कर रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI Custody, West Bengal, Bogtui Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com