विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में सरकार गठन की तैयारियां तेज, 8 मई को कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक

8 मई को कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें अमित शाह और मोहन मांझी पर्यवेक्षक होंगे. नेता चुनने के बाद अगले दिन यानी 9 मई को बंगाल में शपथग्रहण समारोह होगा, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे.

पश्चिम बंगाल में सरकार गठन की तैयारियां तेज, 8 मई को कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक
  • पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक 8 मई को कोलकाता में होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा.
  • अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे.
  • 9 मई को बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी विधायक दल की बैठक 8 मई को कोलकाता में बुलाई गई है, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा.

इस अहम बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे. दोनों नेता 8 मई को कोलकाता पहुंचेंगे और विधायक दल से मंथन कर नेतृत्व के नाम पर मुहर लगाएंगे.

भाजपा की जीत के बाद कोलकाता की सड़कों पर जश्न मनाते पार्टी कार्यकर्ता.

भाजपा की जीत के बाद कोलकाता की सड़कों पर जश्न मनाते पार्टी कार्यकर्ता.

9 मई को बंगाल में शपथ ग्रहण

सूत्रों की मानें तो इसके अगले दिन यानी 9 मई को पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री और गठबंधन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

यह भीव पढ़ें- 'योगी अवतार' में सुवेंदु अधिकारी ! क्या बंगाल अब हिंदुत्व की नई प्रयोगशाला बनने की ओर है?

आज बिहार दौरे पर अमित शाह

इधर, बिहार की राजनीति भी समानांतर रूप से गरमाई हुई है. गृहमंत्री अमित शाह  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज पटना पहुंचेंगे. अपने दौरे के दौरान शाह बीजेपी के कोर ग्रुप के साथ अहम बैठक भी करेंगे, जिसमें संगठनात्मक और राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा होगी.

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी पटना पहुंचकर शपथग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है. बंगाल और बिहार, दोनों राज्यों में हो रहे इन बड़े राजनीतिक आयोजनों ने एनडीए खेमे में हलचल बढ़ा दी है.पार्टी जहां एक ओर नए राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर नेतृत्व को लेकर रणनीतिक संतुलन बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com