पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक 8 मई को कोलकाता में होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा. अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे. 9 मई को बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.