Firhad Hakim Viral Photo:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दौरान ममता बनर्जी सरकार में मंत्री और TMC के कद्दावर नेता फिरहाद हकीम एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं. मतदान के बाद फिरहाद हकीम ने अपने परिवार के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें उनकी नन्हीं पोती की उंगली पर भी मतदान वाली स्याही का निशान साफ दिखाई दे रहा है. इस तस्वीर के वायरल होते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया है. भाजपा ने इस फोटो को आधार बनाकर चुनाव आयोग से लिखित शिकायत करने की तैयारी कर ली है.
With family by my side, exercised the most important right we have as citizens.
— FIRHAD HAKIM (@FirhadHakim) April 29, 2026
Do cast your vote.. pic.twitter.com/PpoxOl7Vig
खुद ही तस्वीर पोस्ट की और फंस गए विवाद में
दरअसल बुधवार को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग हुई. फिरहाद हकीम खुद 'कोलकाता पोर्ट' विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने सपरिवार वोट देने के बाद जो तस्वीर ट्वीट की उसी पर बंगाल की सियासत में नया बवाल खड़ा कर दिया है. इस तस्वीर में फिरहाद हकीम की पोती के हाथ पर भी मतदान वाली स्याही (Indelible Ink) का निशान दिख रहा है.जिसके बाद विपक्षी दलों और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि एक नाबालिग बच्ची की उंगली पर वोट देने का निशान कैसे हो सकता है? भाजपा समर्थकों ने इसे 'फर्जी मतदान' (False Voting) का संकेत बताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की मांग की है.
ये भी पढ़ें: बंगाल में BJP को बहुमत या ममता लगाएंगी चौका, क्या है एग्जिट पोल का निचोड़, जानें क्या हैं चाणक्य के रुझान
बीजेपी ने उठाए सवाल, कहा- पद का दुरुपयोग कर रहे
इस मामले पर बीजेपी के सोशल मीडिया हेड अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल की सरकार और चुनाव आयोग दोनों पर सवाल उठाए. अमित मालवीय ने लिखा है- "तृणमूल नेता फिरहाद हकीम पर कोलकाता के मेयर पद का दुरुपयोग कर एक नाबालिग बच्ची की उंगली पर स्याही लगवाने का आरोप है. छोटी बच्चियों को राजनीतिक विषयों में घसीटना अनुचित है, और यह कृत्य गलत मूल्यों को बढ़ावा देकर हमारी लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर कर सकता है, जो गहरी चिंता का विषय है.
I do not wish to drag the little girl into politics, but did Trinamool's Firhad Hakim misuse his position as Mayor of Kolkata to get the minor girl's finger inked? It is deeply concerning that such actions may inculcate wrong values and undermine our democratic traditions.… https://t.co/MAuPTELLhs pic.twitter.com/alyI321JPr
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 29, 2026
सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं
विपक्ष और आम यूजर्स ने इस तस्वीर को हाथों-हाथ लिया और फिरहाद हकीम को निशाने पर रखा. एक्स (ट्विटर) पर कई बड़े हैंडल ने इस पर अपनी आपत्ति जताई है. हिंदुत्व मैट्रिक्स (@HindutvaMatrix) नाम के एक यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- "ये है असली वोट चोरी. एक छोटी बच्ची की उंगली पर स्याही का निशान क्या बता रहा है? फिरहाद हकीम, आपको शर्म आनी चाहिए कि आप लोकतंत्र का ऐसा मजाक बना रहे हैं." वहीं
संजीव पांडे नाम के एक अन्य यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा- "एक बच्ची ने वोट कैसे दे दिया? यह बेहद चिंता की बात है.चुनाव आयोग को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए." अभिषेक सिंह नाम के यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- "बंगाल में 'खेला' अब बच्चों तक पहुंच गया है. नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं, रसूखदारों के लिए तो पोलिंग बूथ भी घर की खेती है." इसी तरह से एक अन्य यूजर रीता मुखर्जी ने सवाल किया- "क्या अब 5-6 साल के बच्चे भी बंगाल का भविष्य तय करेंगे? चुनाव अधिकारी वहां क्या कर रहे थे जब बच्ची की उंगली पर स्याही लगाई जा रही थी?"
कोलकाता पोर्ट सीट पर साख की लड़ाई
बता दें कि फिरहाद हकीम 'कोलकाता पोर्ट' विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इस क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही तनावपूर्ण माहौल देखा गया. एक तरफ फिरहाद हकीम ने केंद्रीय बलों पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया, तो दूसरी तरफ इस वायरल फोटो ने उन्हें खुद डिफेंसिव मोड में ला खड़ा किया है.
ये भी पढ़ें: असम में BJP की हैट्रिक, तमिलनाडु में विजय का जलवा, केरल में पलट रही सरकार; NDTV Poll of Polls का अनुमान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं