विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2020

पश्चिम बंगाल : दिनाजपुर में मार्केट में लटका मिला BJP विधायक का शव, भाजपा का दावा - हत्या की गई

पश्चिम बंगाल  के दिनाजपुर में मार्केट में सोमवार को हेमताबाद से BJP विधायक देबेंद्र नाथ रे का शव लटका मिला है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दावा है कि विधायक की हत्या की गई है.

Also Read in
पश्चिम बंगाल : दिनाजपुर में मार्केट में लटका मिला BJP विधायक का शव, भाजपा का दावा - हत्या की गई
  • पश्चिम बंगाल : बाजार में लटका बीजेपी विधायक का शव
  • बंगाल बीजेपी ने लगाया हत्या का आरोप
  • बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने की घटना की निंदा
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दिनाजपुर में मार्केट में BJP विधायक का शव लटका हुआ मिला है. बीजेपी के हेमताबाद से विधायक देबेंद्र नाथ  का शव सोमवार सुबह एक दुकान के बाहर बरामदे में लटका मिला. भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दावा है कि विधायक की हत्या की गई है. यह घटना जिस जगह पर हुई है वहां से विधायक का घर करीब एक किलोमीटर दूर है. उनके परिवार के एक सदस्य ने दावा किया है कि कुछ लोग रात में 1 बजे घर आए थे और उन्हें बुलाकर ले गए थे. आज सुबह स्थानीय लोगों ने उनका लटकता हुए शव देखाऔर पुलिस को बुलाया.

बंगाल बीजेपी ने अपने ट्वीट में दावा किया, "उत्तरी दिनाजपुर की आरक्षित सीट हेमताबाद से बीजेपी विधायक देबेंद्र नाथ रे का शव उनके गांव के पास बिंदल में इस तरह से लटका मिला. लोगों का स्पष्ट मानना है कि पहले उनकी हत्या की गई और उन्हें लटका दिया गया. उनका जुर्म क्या था? वह 2019 में बीजेपी में शामिल हो गए थे. ओम शांति."

5jasfpc8

 बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना की निंदा करते हुए पश्चिम बंगाल की ममत सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- "निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य !!! ममता बैनर्जी के राज में भाजपा नेताओं की हत्या का दौर थम नहीं रहा. CPM छोड़ भाजपा में आये हेमताबाद के विधायक देबेंद्र नाथ रॉय की हत्या कर दी गई. उनका शव फांसी पर लटका मिला. क्या इनका गुनाह सिर्फ भाजपा में आना था ?..."

हेमताबाद उत्तरी दिनाजपुर जिले में आता है. देबेंद्र नाथ 2016 में सीपीएम की टिकट पर विधायक चुने गए थे. 2019 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया. 

वीडियो: पश्चिम बंगाल एकमात्र राज्य, जहां राजनीतिक हिंसा का कारोबार फल-फूल रहा है : शाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Debendra Nath Ray, West Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com