विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2020

'अच्छा हुआ सड़े लोग पार्टी से निकल गए'. बागी नेताओं पर ममता बनर्जी का पलटवार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से बागियों पर हमला बोला है. ममता बनर्जी ने शुक्रवार रात बागी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ये अच्छा है कि पार्टी से सड़े हुए तत्व अपने आप निकल रहे हैं.

'अच्छा हुआ सड़े लोग पार्टी से निकल गए'. बागी नेताओं पर ममता बनर्जी का पलटवार
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने आवास पर चुनिंदा नेताओं के साथ एक आंतरिक बैठक की. (फाइल फोटो)
  • ममता बनर्जी ने तृणमूल नेताओं से कहा आप परेशान न हों
  • हमें राज्य के लोगों पर है भरोसा
  • पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से बागियों पर हमला बोला है. ममता बनर्जी ने शुक्रवार रात बागी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ये अच्छा है कि पार्टी से सड़े हुए तत्व अपने आप निकल रहे हैं. उन्होंने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को पार्टी का भार बताया. बनर्जी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अपने आवास पर चुनिंदा नेताओं के साथ एक आंतरिक बैठक की. पार्टी सूत्रों के अनुसार, बनर्जी ने तृणमूल नेताओं से कहा कि वे इससे चिंतित न हों क्योंकि राज्य के लोग उनके साथ हैं.

ममता बनर्जी ने कहा- मुस्लिम मतों के विभाजन के लिये एआईएमआईएम पर करोड़ों रूपये खर्च कर रही है भाजपा

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "बैठक के दौरान हमारी पार्टी की सुप्रीमो ने हमें कहा कि वे नेताओं के पार्टी छोड़ने के बारे में चिंतित न हों क्योंकि यह अच्छा है कि सड़े हुए तत्व पार्टी छोड़ रहे हैं.'' बैठक शाम सात बजे शुरू हुई और रात 9.30 बजे तक जारी रही. बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Election 2021, Mamata Banerjee, All India Trinamool Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com